By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
सहरसा के डीएम दीपेश कुमार ने कहा, मैंने इस संबंध में ग्रामीण निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात की है. बाढ़ के कारण पुल और सड़क ढह गई. विभाग की ओर से एक जांच दल आ गया है. जांच दल की रिपोर्ट का अभी इंतज़ार है. रिपोर्ट मिलने के बाद, संशोधित अनुमान तैयार किया जाएगा और काम फिर से शुरू किया जाएगा.
#WATCH | Saharsa, Bihar | A bridge situated in Bhelahi village of the Saharsa district collapsed due to floods.
Saharsa DM Deepesh Kumar says, “…I have spoken to the Executive Engineer of the Rural Construction Department in this regard… The bridge and road collapsed due to pic.twitter.com/oEn7tjbVCo
— ANI (@ANI) August 25, 2025
बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जयपुर में मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात की.
यह पूछे जाने पर कि क्या रूसी और यूक्रेनी राष्ट्रपतियों की मुलाकात नहीं होने पर इसके परिणाम होंगे, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, इसके गंभीर परिणाम होंगे. यदि मैं राष्ट्रपति होता तो यह युद्ध कभी नहीं होता. हम देखेंगे कि अगले एक या दो सप्ताह में क्या होता है और उस समय मैं बहुत मजबूती से कदम उठाऊंगा.
#WATCH | Washington DC | On being asked if there will be consequences if Russian and Ukrainian Presidents don’t meet, US President Donald Trump says, “… There will be great consequences… This war would have never taken place if I were President… We will see what happens pic.twitter.com/FsSgVJ8gDg
— ANI (@ANI) August 25, 2025
इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ जाएंगे. इस दौरान वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे.
दिल्ली में आज से 28 अगस्त तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बड़ा कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को संबोधित करेंगे. उत्तर प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से लखनऊ में 26 अगस्त से तीन दिवसीय ‘रोजगार महाकुंभ-2025’ का आयोजन किया जाएगा. कांग्रेस सांसद आज से दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगी. मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को अन्य पिछड़ा वर्ग के तहत समुदाय को 10 प्रतिशत कोटा देने के लिए 26 अगस्त तक की आखिरी मोहलत दी. दिल्ली के उपराज्यपाल द्वारा 13 अगस्त को जारी किए गए आदेश के विरोध में वकील लगातार चौथे दिन यानी आज भी कामकाज नहीं करेंगे. वहीं, इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी आज लखनऊ जाएंगे. इस दौरान अखिलेश यादव समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. देश व दुनिया से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें
Published On – Aug 26,2025 12:01 AM