बिहार के नालंदा में मंत्री श्रवण कुमार पर जानलेवा हमला, कई किलोमीटर तक ग्रामीणों ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड जख्मी – AajTak

Feedback
बिहार के नालंदा जिले में असामाजिक तत्वों ने नीतीश सरकार में मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार के काफिले पर हमला कर दिया. जिसमें बॉडीगार्ड घायल हो गए हैं.
यह घटना हिलसा थाना इलाके के मलावां गांव की है. यहां ग्रामीण विकास मंत्री सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजन से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान मंत्री के काफिले पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. भीड़ के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोगों ने करीब एक किलोमीटर तक काफिले का पीछा किया. फिलहाल, गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे मंत्री और विधायक
दरअसल, 2 दिन पहले एक सड़क हादसा हो गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए स्थानीय विधायक प्रेम मुखिया और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मलावां गांव पहुंचे थे. आधे घंटे बाद जब सभी लोग बाहर निकल रहे थे. इसी दौरान असामाजिक तत्वों ने अचानक हमला कर दिया.
Minister Shravan Kumar
घटना के बाद मंत्री और विधायक किसी तरह से मौके से भागे. कई सुरक्षाकर्मियों को चोट लगी है. सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News