—विज्ञापन—
Pro Kabaddi League 2025: आज यानी 29 अगस्त से प्रो कबड्डी लीग 2025 की शुरुआत हो रही है। इस बार प्रो कबड्डी लीग का 12वां सीजन खेला जा रहा है। पहले दिन फैंस को 2 धमाकेदार मैच देखने को मिलेंगे। सीजन-12 का ओपनिंग मैच विशाखापट्टनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 28 अक्टूबर को इसका फाइनल खेला जाएगा। ग्रुप स्टेज मैचों के लिए वेन्यू तय है, हालांकि प्लेऑफ मैचों के लिए अभी वेन्यू तय नहीं हुआ है। टूर्नामेंट में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 के मुकाबले आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होने वाली है। मैचों की कमेंट्री 8 भाषाओं में होगी। बता दें, प्रो कबड्डी लीग के ब्रॉडकास्टिंग राइट जियोहॉटस्टार के पास है। पहला मुकाबला तमिल थलाईवाज और तेलुगु टाइटंस के बीच रात 8 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरा मैच बेंगलुरु बुल्स और पुणेरी पल्टन के बीच रात 9 बजे शुरू होगा। तमिल थलाईवाज की कप्तानी पवन सहरावत, तेलुगु टाइटंस की कप्तानी विजय मलिक, बेंगलुरु बुल्स की कप्तानी अंकुश राठी और पुणेरी पल्टन की कप्तानी असलम इनामदार के हाथों में हैं।
Leaders in their most aggressive avatars 🔥
Watch all the action LIVE tonight from 7:30 PM onwards, only on @StarSportsIndia and @JioHotstar 📲#ProKabaddi #PKL12 pic.twitter.com/rvn8CoSs2B
बात अगर सबसे ज्यादा प्रो कबड्डी लीग खिताब जीतने वाली टीम की करें तो पटना पायरेट्स टीम का नाम सबसे ऊपर आता है। पटना पायरेट्स ने सबसे ज्यादा 3 बार प्रो कबड्डी लीग के खिताब को अपने नाम किया है। सीजन-3, सीजन-4 और सीजन-5 में लगातार 3 बार ये टीम चैंपियन बनी थी। उस वक्त परदीप नरवाल टीम का हिस्सा हुआ करते थे। परदीप नरवाल इस बार प्रो लीग कबड्डी का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वे इस टूर्नामेंट के सबसे सफल रेडर हैं। उनके नाम 190 मैचों में 1801 रेड पॉइंट्स दर्ज हैं।
इसके अलावा जयपुर पिंक पैंथर्स ने 2 बार प्रो कबड्डी लीग का खिताब अपने नाम किया है। सीजन-1 और सीजन-9 में जयपुप पिंक पैंथर्स की टीम चैंपियन बनी थी, जिसके मालिक बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन हैं।
ये भी पढ़ें:-Pro Kabaddi League 2025: 12वें सीजन में खिताब के लिए भिड़ेंगी 12 टीमें, यहां देखिए सभी टीमों के कप्तानों की लिस्ट
hindi.news24online.com पर पढ़ें ताजा खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और हर खबर की अपडेट के लिए न्यूज 24 ऐप डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in