नोचे बाल, खींची साड़ी, बरसाईं चप्पलें…, यूरिया न मिलने पर आपस में भिड़ीं दो महिलाएं, CM ने किसे ठहराया… – Zee News

Telangana News: तेलंगाना में यूरिया न मिलने की वजह से किसानों में काफी ज्यादा गुस्सा है. इसी बीच दो महिलाओं में यूरिका को लेकर झड़प हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे का बाल भी खींचा. 
Trending Photos
Telangana News: तेलंगाना में यूरिया लेने के लिए लंबी-लंबी लाइन लग रही है. किसानों में भारी असंतोष है. इसी बीच दो महिलाओं में यूरिया की बैग को लेकर झड़प हो गई. झड़प इतनी ज्यादा बढ़ गई कि महिलाएं एक दूसरे का बाल खींचने लगी, यही नहीं चप्पल निकालकर मारपीट की, एक ने दूसरे की साड़ी फाड़ दी. विवाद को बढ़ता हुआ देखकर लोगों ने बीच-बचाव किया. ये झगड़ा तब शुरू हुआ जब महबूबाबाद कस्बे में विवेकानंद केंद्र स्थित अग्रोस रायथु सेवा केंद्र पर खाद लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे.

क्या है पूरा मामला
दोनों महिलाओं में ये लड़ाई तब शुरू हुई जब किसान आधार कार्ड की फोटोकॅापी लेकर खाद की बैग लेने के लिए कतार में खड़े हुए थे. वहां पर काफी संख्या में लोग थे ऐसे में दोनों में धक्का-मुक्की हुई और ये धक्कामुक्की लड़ाई में तब्दील हो गई. ये मामला जब सीएम रेवंत रेड्डी तक पहुंचा तो उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. 

सीएम ने कही ये बात
मामले पर बोलते हुए सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि यूरिया का स्टॉक उपलब्ध है लेकिन लाइनों की वजह से भ्रम पैदा होता है. जब भीड़ एक जगह इकट्ठा होती है, तो स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद भी लाइन लंबी लगती है. यह किसी फिल्म की तरह है, अगर फिल्म हिट होती है तो सभी को टिकट मिल जाता है, लेकिन कतार को देखकर ऐसा लगता है कि यह अंतहीन है. 

Add Zee News as a Preferred Source

इसके अलावा आगे कहा कि घंटों इंतजार करने से अक्सर निराशा होती है, लाइन में 1000 लोगों की भीड़ होती है ऐसे में आखिरी व्यक्ति को 8 घंटे का इंतजार करा पड़ता है. इतनी देर तक बिना धैर्य के खड़े रहने से, वह निराश हो जाता है और यूरिया न होने का दावा करता है, फिर सड़क पर विरोध प्रदर्शन के लिए बैठ जाता है. 
लोगों ने की थी पत्थरबाजी
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया था. जिसमें देखा गया था कि यूरिया न मिलने की वजह से किसान काफी ज्यादा परेशान थे और महबूबाबाद जिले में खाद सेंटर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान किसानों ने खाद सेंटर पर पत्थर भी फेंके, वहां पर आगजनी भी की.
 


pic.twitter.com/2V8RDTzZuW
— Cons of Congress (@ConsOfCongress) September 4, 2025
Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
जी न्यूज में न्यूज डेस्क पर बतौर सब एडिटर कार्यरत. देश- विदेश की खबरों को सरल भाषा में लिखते हैं. साहित्य और राजनीति में विशेष दिलचस्पी. यूपी के सुल्तानपुर जिले से ग्रेजुएशन, महात्मा गांधी काशी विद…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News