दिल्ली विश्वविद्यालय आईसीसी चुनाव में एसएफआई की लगातार दूसरी जीत – Live Hindustan

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के चुनाव में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने पीएचडी वर्ग में लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। पीएचडी वर्ग से एसएफआई की राज्य समिति सदस्य अनन्या अनिंदिता आईसीसी प्रतिनिधि चुनी गई हैं।

एसएफआई ने दावा किया कि दिसंबर 2024 में पहली बार आईसीसी चुनाव जीतने के बाद यह उसकी दूसरी लगातार सफलता है। संगठन के अनुसार, अनन्या अनिंदिता ओडिशा के कटक की रहने वाली प्रथम पीढ़ी की दलित शोधार्थी हैं और वर्तमान में दिल्ली विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग में पीएचडी कर रही हैं।

आईसीसी चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए। पहले चरण के चुनाव फरवरी 2026 में हुए थे, जिनमें विभाग और केंद्र स्तर पर प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। दूसरे चरण में इन्हीं निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मतदान किया। पीएचडी वर्ग से अनन्या अनिंदिता, स्नातकोत्तर वर्ग से श्लोक और स्नातक वर्ग से आर्यन निर्वाचित हुए।

एसएफआई ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी शोधार्थियों के लिए यह एकमात्र निर्वाचित प्रतिनिधि पद है, क्योंकि उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) में प्रतिनिधित्व नहीं मिलता।

एसएफआई ने यह भी आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में देरी की गई और बाद में दिल्ली उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव कराए गए।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News