2 अक्टूबर को विजयदशमी और महात्मा गांधी जयंती दोनों उत्साह के साथ मनाई जा रही हैं, जहां रावण दहन और कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यहां देखें आज की बड़ी खबरें
आज की बड़ी खबरें
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि महात्मा गांधी संघ में व्याप्त समरसता, समानता और छुआछूत मुक्त व्यवहार से अत्यंत प्रभावित थे। गांधीजी ने 16 सितंबर 1947 को RSS की रैली में इसका जिक्र किया था और संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जीवनकाल में संघ शिविर में अनुशासन और सादगी देखी थी।
New Delhi: आज 2 अक्टूबर 2025 को देशभर में विजयदशमी (दशहरा) बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। वहीं शाम को कई जगह रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलाए जाएंगे। साथ ही, आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती भी है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। गांधीजी के आदर्शों को याद करते हुए विभिन्न कार्यक्रम और स्वच्छता अभियानों का आयोजन किया जा रहा है। देश और दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए डाइनामाइट न्यूज़ के साथ