ATS Raid in Hapur: हापुड़ में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले में फर्जी दस्तावेज के आधार पर रहने वाला संदिग्ध रोहिंग्या गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि सय्यद हुसैन पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत आया था. पढ़िए पूरी डिटेल…
Trending Photos
ATS Raid in Hapur: हापुड़ में एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. एटीएस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर रहने वाले एक रोहिंग्या युवक को गिरफ्तार किया है. संदिग्ध रोहिंग्या युवक सय्यद हुसैन के पास से फर्जी आई और मोबाइल बरामद किया गया है. उसे धौलाना के खिचरा गांव से गिरफ्तार किया गया है.
कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप
इस कार्रवाई को एटीएस और धौलाना पुलिस की संयुक्त टीम ने किया है. गिरफ्तार रोहिंग्या युवक के खिलाफ आगे की जांच पड़ताल हो रही है. पुलिस इस पूरे मामले में की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह कैसे और कब से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हो रहा था. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा है.
आतंकी कनेक्शन की आशंका
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ने न सिर्फ आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र फर्जी तरीके से बनवाए, बल्कि स्थानीय स्तर पर खुद को भारतीय बताकर समाज में घुलमिल गया. एटीएस को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी. यहां एक विदेशी नागरिक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है. इसके बाद एटीएस और धौलाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे दबोच लिया.
सूत्रों का कहना है कि कई रोहिंग्या युवक भारत में घुसपैठ कर अवैध रूप से रह रहे हैं. उनका इस्तेमाल आतंकी संगठन अपने मंसूबे पूरे करने के लिए करते हैं. माना जा रहा है कि यूपी, दिल्ली और एनसीआर में रोहिंग्या नेटवर्क पर बड़ा खुलासा हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Mirzapur News: कौन थे पंडित छन्नूलाल मिश्र? 91 की उम्र में हुआ निधन, पीएम मोदी से रहा खास कनेक्शन
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.