dussehra live
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा आज पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व न केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, बल्कि धर्म, सकारात्मक ऊर्जा और पारिवारिक समृद्धि का संदेश भी देता है। इस दिन पूरे देश में रावण दहन का आयोजन होता है, जो सूर्यास्त के बाद शाम 6:05 बजे से शुभ मुहूर्त में शुरू होगा। इसके साथ ही लोग शस्त्र पूजन, रामायण पाठ, सुंदरकांड और दीप प्रज्वलन जैसे धार्मिक अनुष्ठान भी करते हैं। विशेष रूप से इस साल शस्त्र पूजन का शुभ समय दोपहर 2:09 बजे से 2:56 बजे तक है। इस दौरान सभी अस्त्र-शस्त्रों को साफ करके लाल वस्त्र बिछाई चौकी पर रखा जाता है, गंगाजल छिड़का जाता है, कलावा बांधा जाता है, तिलक किया जाता है और भगवान राम के नाम का जाप किया जाता है। शुद्ध घी का दीपक जलाना और ताजे फूल अर्पित करना भी इस पूजा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस लाइव ब्लॉग के माध्यम से आप रावण दहन, शुभ मुहूर्त, शस्त्र पूजन और विजयादशमी के अन्य सभी अपडेट्स रियल टाइम में जान सकते हैं। साथ ही, यहां आपको दशहरा 2025 से जुड़े सभी प्रमुख अनुष्ठान और परंपराओं की पूरी जानकारी भी मिलेगी। इस पर्व का आनंद घर परिवार और समाज के साथ मिलकर लेने का यही सबसे सुंदर अवसर है।
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : नीलकंठ पक्षी के दर्शन होना माना जाता है शुभ
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी को देखना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा पर खरीदें ये चीजें
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : मान्यता है कि दशहरा के दिन कुछ खास चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इनमें सोना, चांदी, वाहन, प्रॉपर्टी, धार्मिक किताबें, पीतल का कलश, शमी का पौधा और झाड़ू शामिल हैं। इन चीजों की खरीदारी से न केवल घर में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि देवी-देवताओं की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है।
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दिल्ली-एनसीआर में रावण दहन देखने की जगह
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : रावण दहन के समय ऊंचे-ऊंचे पुतले, आसमान में चमकते पटाखे और भीड़ का एक साथ “जय श्री राम” के नारे लगाना वाकई देखने लायक होता है। अगर आप इस दशहरे पर दिल्ली-एनसीआर में हैं और रावण दहन लाइव देखना चाहते हैं, तो यहां कुछ जगहों की लिस्ट है।
लाल किला – लव कुश रामलीला मैदान
रामलीला मैदान, अजमेरी गेट
द्वारका, सेक्टर 10 ग्राउंड
नोएडा और ग्रेटर नोएडा स्टेडियम
सुभाष मैदान, दिल्ली
जनकपुरी रामलीला मैदान
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा पर करें ये उपाय
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : शमी के पौधे की पूजा घर में सुख-समृद्धि लाने के लिए शुभ मानी जाती है। शाम के समय पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं।
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : शुभ मुहूर्त
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : शस्त्र पूजन
समय: दोपहर 1:21 बजे से 3:44 बजे तक
महत्व: विजय और सुरक्षा की कामना।
वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त
समय: सुबह 10:41 बजे से दोपहर 1:39 बजे तक
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा पूजा विधि : इस विधि से करें पूजा
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा पूजा विधि:
प्रातःकाल स्नान करके दशहरा की प्रतिमा बनाएं।
गोबर से नौ गोले बनाएं और जौ व दही लगाएं।
प्रतिमा पर केले, मूली, ग्वारफली, गुड़ और चावल चढ़ाएं।
धूप-दीप जलाएं और ब्राह्मणों को दान दें।
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा क्यों मनाया जाता है?
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : दशहरा के दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। जब भगवान राम का चार साल का वनवास चल रहा था, तब रावण ने छलपूर्वक माता सीता का हरण कर लिया। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण ने मिलकर सीता माता की खोज की और अंततः रावण का संहार किया। इसी वजह से दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है दशहरा
Dussehra 2025 Ravan Dahan Live : हिंदू धर्म में दशहरा का पर्व अच्छाई की बुराई पर जीत के रूप में मनाया जाता है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। शारदीय नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को यह पर्व आता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दशहरा हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को पड़ता है। इस साल यह 2 अक्टूबर 2025 को है। यह पर्व हमें अच्छाई की विजय और बुराई पर नियंत्रण का संदेश देता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play