आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Hindi News (हिंदी न्यूज़): देशभर में आज गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी जयंती के मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली के राजघाट पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
शास्त्रीय गायक और पद्म पुरस्कार सम्मानित कलाकार पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंडित छन्नूलाल मिश्र का आज सुबह 4 बजे मिर्जापुर में निधन हो गया। वे कई महीनों से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज वाराणसी में होगा। कुछ दिन पहले उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था लेकिन तबीयत में सुधार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। उनकी बेटी नम्रता ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए कहा कि वह मिर्जापुर में घर पर ही थे।
वहीं, देशभर में आज दशहरे का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। आरएसएस अपने संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयदशमी के अवसर पर समारोह में हिस्सा लिया।
देश और दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी अपडेट्स के लिए जुड़े रहिये जनसत्ता डॉट काम के साथ…
कच्छ में सैनिकों के बीच शस्त्र-पूजन के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “. शस्त्रों के प्रति समर्पण, आसुरी शक्तियों पर दैवी शक्ति की विजय की महानता को प्रदर्शित करता है। इसलिए, जब हम किसी शस्त्र की पूजा करते हैं, तो हम इस शक्ति का उपयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए करने का संकल्प भी लेते हैं। भगवान राम ने अपने जीवन में इसी संकल्प का परिचय दिया। जब उन्होंने रावण के विरुद्ध युद्ध किया, तो उनके लिए वह युद्ध केवल विजय का साधन नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना का साधन था। यहाँ तक कि जब महाभारत का युद्ध भगवान कृष्ण के मार्गदर्शन में लड़ा गया, तो उसका उद्देश्य पांडवों की विजय सुनिश्चित करना नहीं, बल्कि धर्म की स्थापना करना था… शस्त्रों की पूजा इस बात का प्रतीक है कि भारत न केवल शस्त्रों की पूजा करता है, बल्कि समय आने पर उनका उपयोग करना भी जानता है…”
आरएसएस प्रमुख भागवत ने कहा, “पहलगाम की घटना के बाद हमारे नेतृत्व का संकल्प, सशस्त्र बलों का पराक्रम और समाज की एकता उजागर हुई। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 भारतीयों की हत्या की, सरकार ने कड़ा जवाब दिया
आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा, “संघ में व्याप्त समरसता और समानता तथा जाति भेद से पूरी तरह मुक्त व्यवहार को देखकर महात्मा गांधी भी बहुत प्रभावित हुए थे। जिसका विस्तृत विवरण संपूर्ण गांधी वांग्मय में मिलता है। गांधी जी ने 16 सितंबर 1947 को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रैली को संबोधित किया था और कहा था कि वह परसों पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जीवनकाल में संघ के शिविर में गए थे गांधी जी शिविर के अनुशासन, सादगी और छुआछूत की पूर्ण समाप्ति को देखकर अत्यंत प्रभावित हुए थे।”
आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, “राष्ट्र अलगाव में नहीं जी सकता, निर्भरता मजबूरी में न बदले। अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर हमें जतन करना होगा। हमें आत्मनिर्भर बनना होगा, स्वदेशी जरूरी है।”
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कहा,”आज 2 अक्टूबर है और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती है सत्य अहिंसा की क्या ताकत होती है देश की आजादी के दौरान महात्मा गांधी के नेतृत्व में चला भारत का स्वाधीनता आंदोलन इस बात की गवाही देता है पूरी दुनिया के लिए यह शोध और उत्सुकता का कारण बना हुआ है कि क्या केवल सत्य अहिंसा के मार्ग पर ही चलकर आजादी पाई जा सकती है..लेकिन भारत ने ये करके दिखाया है।
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को सरकार एक लाख आदिवासी बहुल गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित करेगी। इन गांवों में आदि सेवा पर्व के हिस्से के रूप में जनजातीय ग्राम विजन 2030 को समुदाय औपचारिक रूप से अपनाएंगे। आदि सेवा पर्व 17 सितंबर को शुरू हुआ और दो अक्टूबर को इसका समापन होगा तथा यह आदि कर्मयोगी अभियान का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के धार में इस अभियान की शुरुआत की थी।
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया, “सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया। यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा। साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति!
आरएसएस अपने संगठन के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने विजयदशमी के अवसर पर समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे।
शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा के निधन पर उनकी बेटी नम्रता मिश्रा ने कहा,”आज सुबह सवा 4 बजे हमारे निवास स्थान गंगा दर्शन कॉलोनी, मिर्जापुर में उन्होंने अंतिम सांसें ली हैं और वह बीमार काफी समय से चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शाम को मणिकर्णिका घाट पर होगा।”
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, “विजयादशमी के पावन अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।”
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) बीआर गवई की मां कमलताई गवई ने बुधवार को कहा कि वह पांच अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। उन्होंने एक खुले पत्र में कहा कि इस खबर से उपजे विवाद और उन पर लगे आरोपों व बदनामी के कारण उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल न होने का फैसला किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “विजयादशमी/दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज नवमी है। सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। कल सत्य की विजय और अन्याय की पराजय का दिन है और आज के दिन हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हमारा देश इसी प्रकार प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर रहे।”
बरेली हिंसा मामले में पुलिस ने बुधवार को डॉक्टर नफीस को गिरफ्तार किया है। नफीस मौलाना तौकीर रजा का करीबी बताया जाता है।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, “विजय कुमार मल्होत्रा का हमारे बीच से जाना न केवल भाजपा के लिए, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कार्यकर्ताओं के प्रति उनका लगाव, पार्टी से उनका जुड़ाव, समाज को आगे बढ़ाने की उनकी भावना और दिल्ली के लिए उनके द्वारा किए गए हर विकास कार्य। वर्षों तक राजनीति में रहते हुए, उन्होंने दिल्ली के विकास की चिंता की। आज उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है।”
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, “मैं कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देने आया हूं। जुबीन गर्ग असम के सबसे महान राजदूतों में से एक थे। वह हर मुश्किल समय में असम के लोगों के साथ खड़े रहे। उनका संगीत अमर है। उन्होंने 40 से अधिक भाषाओं में योगदान दिया है। उनका निधन पूरे देश और संगीत जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।”
सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा – प्रधानमंत्री ने आरएसएस के मंच से बहुत सी बातें कहीं…सिक्का और डाक टिकट जारी करके उन्होंने आरएसएस के प्रचारक का काम किया है, भारत के प्रधानमंत्री का नहीं। उन्होंने आज साबित कर दिया है कि पहले वह एक प्रचारक हैं और फिर एक निर्वाचित प्रधानमंत्री।
सीपीआई (एम) नेता वृंदा करात ने कहा – प्रधानमंत्री ने आरएसएस के मंच से बहुत सी बातें कहीं…सिक्का और डाक टिकट जारी करके उन्होंने आरएसएस के प्रचारक का काम किया है, भारत के प्रधानमंत्री का नहीं। उन्होंने आज साबित कर दिया है कि पहले वह एक प्रचारक हैं और फिर एक निर्वाचित प्रधानमंत्री।
कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, “पंजाब में बाढ़ के कारण हमारे कुछ कार्यक्रम रोक दिए गए थे और आज हमने पोस्टर लॉन्च करके हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।” उन्होंने आगे कहा, “देश को समझना चाहिए कि आरएसएस ने देश की आजादी में कोई भूमिका नहीं निभाई।”
शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी कहती हैं, “सोनम वांगचुक उन मुखर आवाजों में से एक थे जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का स्वागत किया था। उन्हें उम्मीद थी कि नरेंद्र मोदी जी लद्दाख को समावेशी विकास की ओर ले जाएंगे। हालांकि, हमें निराशा हाथ लगी और उन्होंने अपना गांधीवादी विरोध शुरू कर दिया। यह कहना कि सोनम वांगचुक पाकिस्तानी तत्वों और अन्य तत्वों के संपर्क में थे, एक व्यक्ति के बारे में फिर से गलत बयानी है और अब उन्हें देशद्रोही करार दिया जा रहा है। उनकी पत्नी ने कई दावों को खारिज कर दिया है। यह एक विच हंट जैसा लग रहा है और भाजपा अपने ही लोगों को जवाबदेह ठहरा रही है। लद्दाख के लोगों ने अब भारत सरकार के साथ बातचीत करने से इनकार कर दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार जिस तरह से चीजों को संभाल रही है।”
आरएसएस के शताब्दी समारोह में, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी का आज का संबोधन सार्थक और प्रेरक था। आरएसएस ‘राष्ट्र प्रथम’ के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर राष्ट्रवाद की एक नई भावना का प्रतिनिधित्व करता है।”
प्रशासन द्वारा दी गई छूट के तहत लेह में बाजार खुलने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को कुछ राहत मिली।
केंद्रीय मंत्री और बीजपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि एक ओर जीएसटी बचत उत्सव की खुशी है, तो दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ा रही है। हम जानते हैं कि हिमाचल प्रदेश बादल फटने, भूस्खलन और बाढ़ की आपदा से उबरने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से, हिमाचल प्रदेश में पुनर्निर्माण को ध्यान में रखते हुए, सीमेंट पर राहत प्रदान की गई जिससे सीमेंट की कीमतें 30 रुपये प्रति लीटर कम हो गईं। फिर भी, हिमाचल प्रदेश के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल सका क्योंकि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सीमेंट के दाम कम करने के बजाय बढ़ा दिए। जब हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा और वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है, तो आम लोगों को राहत देने के बजाय, कांग्रेस सरकार अपना खजाना भरने की कोशिश कर रही है।
वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा कार्यालय लाया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पार्टी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
तालिबान सरकार ने बुधवार को अफगानिस्तान में इंटरनेट पर राष्ट्रव्यापी प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि पुराने फाइबर ऑप्टिक केबल खराब हो गए हैं और उन्हें बदला जा रहा है। यह घोषणा संचार ब्लैकआउट पर तालिबान का पहला सार्वजनिक बयान है जिसके कारण बैंकिंग, वाणिज्य और विमानन क्षेत्र को बाधित हुए है।
पिछले महीने, कई प्रांतों ने अनैतिकता से निपटने के लिए तालिबान नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा के एक आदेश के कारण इंटरनेट बंद होने की पुष्टि की थी। तालिबान अधिकारियों ने पाकिस्तानी पत्रकारों के साथ एक चैट ग्रुप में तीन पंक्तियों के बयान में कहा, “यह अफवाह फैलाई जा रही है कि हमने इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया है।”
पत्रकार राजीव प्रताप सिंह की मौत पर उनकी पत्नी मुस्कान कहती हैं, “मेरी शादी जनवरी में हुई थी और अभी सिर्फ नौ महीने ही हुए हैं। मैं अब सात महीने की गर्भवती हूं। मैं सरकार से कहना चाहती हूं कि मेरे पति न्याय के हकदार हैं और पूरी जांच जरूरी है। मैं सरकार और जनता से विनम्र निवेदन करती हूं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारा साथ दें और मैं इस बात पर ज़ोर देती हूं कि जांच पूरी और पारदर्शी होनी चाहिए। फिर भी, अब तक जो कुछ हुआ है, उससे मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं हूं। अब जबकि इस मामले की जाँच के लिए SIT का गठन हो गया है, मैं बस यही चाहती हूं कि जिम्मेदार लोगों को सजा मिले और उन्हें सख्त सजा मिले। आज इन्हीं लोगों की वजह से मेरी खुशहाल जिंदगी बर्बाद हो गई।”
ज़ुबीन गर्ग की बहन पाल्मे बोरठाकुर कहती हैं, “अब जब उन दोनों (श्यामकानू महंत और सिद्धार्थ शर्मा) को गिरफ्तार कर लिया गया है, तो थोड़ा अच्छा लग रहा है। पुलिस और सरकार सही तरीके से काम कर रही हैं और हम उनका सहयोग कर रहे हैं। न्याय जरूर होगा। मैं लोगों से अपील करती हूं कि वे व्यवस्था पर भरोसा रखें और न्याय की उम्मीद न छोड़ें।”
आरएसएस शताब्दी समारोह में भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, “कार्यक्रम बहुत अच्छी तरह से आयोजित किया गया था और मैं आरएसएस के 100 साल पूरे होने के समारोह में शामिल होकर खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन प्रेरणादायक और प्रभावशाली था।”
लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर एनएसए के बारे में कहा कि यह मामला केंद्र से संबंधित है। गृह मंत्रालय द्वारा लगाए गए आरोप स्वाभाविक रूप से किसी न किसी आधार पर आधारित होंगे, और वे इस पर अपनी बात रखेंगे। मेरा मानना है कि मैं स्थानीय मुद्दों पर विचार कर रहा हूं, जबकि केंद्र और एनएसए से संबंधित मामलों को वे ही देखेंगे।
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीक्षाभूमि पहुंचे, ऐतिहासिक बौद्ध स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रार्थना की।