Breaking News LIVE: दशहरा पर दिल्ली में दिखेगी खास रौनक, पटपड़गंज में पीएम मोदी होंगे शामिल, भीड़ संभालने क… – News18 Hindi

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने गांधी जयंती पर भुवनेश्वर के बोयनिका से हथकरघा उत्पाद खरीदे और लोगों से स्थानीय कारीगरों का समर्थन करने और ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को अपनाने का आग्रह किया.
On Gandhi Jayanti, Odisha CM Mohan Charan Majhi purchased handloom products from Boyanika in Bhubaneswar, urging people to support local artisans & embrace the spirit of ‘Vocal for Local’.
(Pics Source: Chief Minister’s Office) pic.twitter.com/FBEvrmfc9t
— ANI (@ANI) October 2, 2025

अगरतला में दशमी के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मां दुर्गा की विदाई पर भावुक संदेश दिया. उन्होंने कहा कि दशहरा अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और त्रिपुरा में यह पर्व वर्षों से बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता रहा है. सीएम साहा ने कहा, ‘आज बहुत ही शुभ दिन है. हम सभी जानते हैं कि मां दुर्गा बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में आती हैं. एक तरफ मां के जाने का दुःख है, तो दूसरी तरफ सत्य की जीत की खुशी है.’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि जैसे पीएम देश को आगे ले जा रहे हैं, वैसे ही राज्य सरकार भी त्रिपुरा को विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है. साहा ने संकल्प दोहराया कि ‘हम एक त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा और एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाएंगे.’ उन्होंने सभी के सुख-समृद्धि की कामना भी की.
केंद्र सरकार ने नवंबर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी है. सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से पहले सरकार ने इस यात्रा को मंजूरी नहीं दी थी. बताया जाता है कि ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद यह यात्रा बंद कर दी गई थी. अब हालात की समीक्षा के बाद केंद्र ने जत्थे को पाकिस्तान जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया है. इस फैसले के बाद सिख श्रद्धालु ननकाना साहिब समेत अन्य पवित्र गुरुद्वारों में जाकर गुरु नानक देव जी की जयंती पर मत्था टेक सकेंगे.
गुजरात के गोधरा में प्रशासन ने दशहरे के दिन अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तलावड़ी इलाके में लगभग 35 कब्जों को हटाया. जानकारी के मुताबिक, जिन निर्माणों को हटाया गया है, वे मार्च में भमैया गांव के शिव मंदिर में तोड़फोड़ और चोरी के आरोपियों द्वारा लगाए गए थे. प्रशासन ने कहा कि यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों के कब्जे हटाने के लिए की गई है.
डिमॉलिशन अभियान के दौरान कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई थी ताकि किसी भी तरह की अशांति न फैले. स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि अवैध कब्जों को हटाने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था के साथ समझौता नहीं किया जाएगा.
गांधी जयंती के अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह ने देशवासियों से अपील की है कि हर भारतीय परिवार साल में कम से कम 5,000 रुपये के खादी उत्पाद खरीदे.
अमित शाह ने कहा कि खादी और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूती देगा. उन्होंने कहा, ‘यदि हर भारतीय परिवार साल में 5,000 रुपये का खादी खरीदता है तो लाखों बुनकरों, कारीगरों और ग्रामीण परिवारों को आजीविका मिलेगी. यह महात्मा गांधी के विचारों को साकार करेगा.’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘यह महात्मा गांधी ही थे जिन्होंने भारत की आत्मा को पहचाना. उन्होंने भारत के लोगों को जागरूक कर उन्हें अंग्रेजों के खिलाफ खड़ा किया… एक तरह से हम स्वतंत्रता आंदोलन को खादी और स्वदेशी से अलग नहीं कर सकते. उस समय भारत अंग्रेजी कपड़ा मिलों का बाजार था. देश को स्वदेशी और खादी की अवधारणा से परिचित कराकर, महात्मा गांधी ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी, बल्कि कई गरीब लोगों के जीवन में रोशनी भी लाई. लंबे समय तक खादी और स्वदेशी दोनों को भुला दिया गया था. 2003 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने गुजरात में खादी को पुनर्जीवित करने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया… 2014 से आज तक खादी सैकड़ों गुना बढ़ गई है. आज कारोबार 1.7 अरब रुपये तक पहुँच गया है. मेरा मानना ​​है कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.’
दिल्ली के जंतर मंतर पर बुधवार को कर्नाटक के खानाबदोश और ‘अस्पृश्य’ कहे जाने वाले समुदायों के हजारों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतरे. यह प्रदर्शन कर्नाटक की अस्पृश्य खानाबदोश समुदायों के महासंघ की ओर से आयोजित किया गया, जो 59 समुदायों का प्रतिनिधित्व करता है. इन समुदायों की आजीविका आज भी ज्यादातर भीख मांगने, सड़क कलाओं और घुमंतू श्रम पर निर्भर है.
प्रदर्शनकारी दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात करना चाहते थे. हालांकि, उनके मुताबिक अभी तक उन्हें समय नहीं मिल पाया है. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि राहुल गांधी फिलहाल विदेश दौरे पर हैं, जबकि खड़गे की तबीयत खराब होने के कारण वे उपलब्ध नहीं हैं.
महासंघ के स्थानीय नेता संदीप दास ने कहा कि, ‘दिल्ली में यह प्रदर्शन कर्नाटक में अनुसूचित जाति (एससी) के भीतर आंतरिक आरक्षण की लड़ाई का नया अध्याय है.’
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी 2025 के अवसर पर लक्की नाला सैन्य चौकी में बहु-एजेंसी क्षमता अभ्यास और उसके बाद शस्त्र पूजन में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, ‘ये भारतीय संस्कृति है कि जहां किसान हल की पूजा करता है लोहार अपने औजार के सामने हाथ जोड़ता है. विद्यार्थी अपने पुस्तकों को अपने मस्तक से लगाता है…हमारे यहां हथियारों को कभी भी केवल हिंसा का साधन नहीं माना गया है हमारे लिए शस्त्र केवल एक हथियार नहीं है बल्कि हम मानते हैं कि ये शस्त्र धर्म की स्थापना करने के लिए साधन है….जब हम शस्त्र की पूजा करते हैं तो उसके साथ ही ये संकल्प लेते हैं कि इस शक्ति का प्रयोग केवल धर्म और न्याय की रक्षा के लिए किया जाएगा.’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के स्वास्थ्य को लेकर उनसे फोन पर बातचीत की. उन्होंने खरगे का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘खरगे जी से बात की. उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं. उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए प्रार्थना करता हूं.’
गौरतलब है कि खरगे को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सत्य, अहिंसा और सौहार्द के सिद्धांतों से भारत को एकजुट करने वाले बापू के आदर्श हमें नफरत के सामने शांति, भाईचारे, सच्चाई और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें सादर नमन.’
‘डंकी’ रूट के जरिये अवैध तरीके से लोगों को अमेरिका भेजने वाले मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है. एजेंसी ने इस मामले में दो और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
चार्जशीट किए गए आरोपियों में सनी (निवासी- धर्मशाला, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश) और शुभम संधल उर्फ दीप हुंडी (निवासी- पीरागढ़ी, नई दिल्ली) शामिल हैं. दोनों पर अवैध मानव तस्करी और धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए हैं.
NIA ने बताया कि दोनों आरोपियों को जुलाई 2025 में गिरफ्तार किया गया था. इससे करीब तीन महीने पहले इस केस के मुख्य आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी को नई दिल्ली के तिलक नगर से पकड़ा गया था.
NIA की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने युवाओं को झूठे वादों और भारी रकम लेकर अवैध तरीके से ‘डंकी रूट’ से अमेरिका भेजने की कोशिश की थी. इस रैकेट के तार देश के कई राज्यों से जुड़े होने की बात सामने आई है.
विजयादशमी के अवसर पर पूजापुरा स्थित सरस्वती देवी मंदिर में विद्यारंभम समारोह का आयोजन किया गया.
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala | Vidyarambham ceremony organised at Saraswathi Devi Temple in Poojapura on the occasion of Vijayadashami. pic.twitter.com/5EDymEUd5P
— ANI (@ANI) October 2, 2025

चंडीगढ़ सेक्टर-30 स्थित दशहरा ग्राउंड में शरारती तत्वों ने रावण के पुतलों में देर रात आग लगा दी. पुतला दशहरे के मुख्य कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए था. अचानक लगी आग से वहां अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. हालांकि, आग लगने से पुतला पूरी तरह जलकर राख हो गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
#WATCH | Vice President CP Radhakrishnan pays tribute to #MahatmaGandhi at Raj Ghat, on his birth anniversary today.
(Source: DD) pic.twitter.com/FQbyur2cQe
— ANI (@ANI) October 2, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गांधी जयंती के अवसर पर जयपुर में सचिवालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की.
#WATCH | Jaipur, Rajasthan | Chief Minister Bhajanlal Sharma pays floral tributes to the Mahatma Gandhi statue at the Government Secretariat on the occasion of Gandhi Jayanti.
He also paid tribute to former PM Lal Bahadur Shastri on his birth anniversary. pic.twitter.com/eq5bBsjv1E
— ANI (@ANI) October 2, 2025

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय घाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए एक्स पर लिखा, ‘श्री लाल बहादुर शास्त्री जी एक असाधारण राजनेता थे, जिनकी ईमानदारी, विनम्रता और दृढ़ संकल्प ने चुनौतीपूर्ण समय में भी भारत को सशक्त बनाया. वे अनुकरणीय नेतृत्व, शक्ति और निर्णायक कार्रवाई के प्रतीक थे. ‘जय जवान जय किसान’ के उनके आह्वान ने हमारे लोगों में देशभक्ति की भावना जगाई. वे हमें एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करते रहते हैं.’
#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays tribute to former PM Lal Bahadur Shastri at Vijay Ghat on his birth anniversary.
(Source: DD) pic.twitter.com/OnrZU1aAdY
— ANI (@ANI) October 2, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उन्होंने गांधी जयंती पर बापू को नमन करते हुए लिखा, ‘गांधी जयंती प्रिय बापू के असाधारण जीवन को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके आदर्शों ने मानव इतिहास की दिशा बदल दी. उन्होंने दिखाया कि कैसे साहस और सादगी महान परिवर्तन के साधन बन सकते हैं. वे सेवा और करुणा की शक्ति को लोगों को सशक्त बनाने के अनिवार्य साधन मानते थे. हम एक विकसित भारत के निर्माण के अपने अभियान में उनके बताए मार्ग पर चलते रहेंगे.’
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें राजघाट पर श्रद्धांजलि दी।
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/Kk34xrkHxC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2025

पीएम मोदी ने देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘विजयादशमी बुराई और असत्य पर अच्छाई और सत्य की विजय का प्रतीक है. मेरी कामना है कि इस पावन अवसर पर हर किसी को साहस, बुद्धि और भक्ति के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा मिले. देशभर के मेरे परिवारजनों को विजयादशमी की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News