'भारत में लोकतंत्र पर हो रहे हमले, अलग-अलग विचारों को मिले जगह', कोलंबिया में केंद्र पर बरसे राहुल गांधी – AajTak

Feedback
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में कहा कि भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं. लोकतंत्र में अलग-अलग विचारों को जगह देनी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या भारत और चीन अगले 50 वर्षों में विश्व का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि चीन के बारे में तो नहीं पता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि भारत खुद को दुनिया का नेतृत्व करने वाला मानता है.
बता दें कि राहुल गांधी मोदी सरकार पर लगातार तीखा हमला कर रहे हैं. वोटचोरी का मुद्दा हो, बिहार में SIR की प्रक्रिया हो या लद्दाख में सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी का मुद्दा हो…  कांग्रेस नेता केंद्र पर हमलावर हैं. 
राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वह एक कलंक हैं, सब जानते हैं कि वह हर जगह देश को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, देश की आलोचना कर रहे हैं. अगर वह देश की आलोचना कर रहे हैं, कह रहे हैं कि यहां के लोग झगड़ालू हैं, यहां के लोग ईमानदार नहीं हैं, तो इन सब बातों से वो यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि भारत के लोग नासमझ हैं. अगर वे यही कहना चाहते हैं, तो मैं उन्हें कलंक कहती हूं. वह हमेशा देश को बदनाम करते हैं, और देश भी उनसे शर्मिंदा है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News