गुजरात बीजेपी को 4 अक्टूबर को मिलेगा नया अध्यक्ष, देवु सिंह चौहान समेत ये नाम हैं रेस में – AajTak

Feedback
गुजरात में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कल सुबह 11 से 12 बजे तक नामांकन किया जाएगा, जबकि 4 अक्तूबर को नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी. भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनावी कार्यक्रम के साथ-साथ चुनाव के लिए मतदाता सूची और नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रदेश परिषद प्रतिनिधि की घोषणा भी कर दी गई है.
ये होगा चुनावी प्रोग्राम
– कल सुबह 11 से 2 बजे तक नामांकन
– दोपहर 3.30 से 4 बजे तक नामांकन की स्क्रूटनी 
– शाम 5 से 5.30 तक नामांकन वापस लिया जा सकेंगे
– 4 अक्टूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक मतदान (जरूरत होने पर)
– सुबह 11 बजे नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 
ये नाम हैं रेस में 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और खेडा से तीसरी बार सांसद चुने गए देवुसिंह चौहान गुजरात बीजेपी अध्‍यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. वहीं,  राज्‍य सरकार में मंत्री जगदीश पंचाल, पूर्व मंत्री और सूरत से विधायक पूर्णेश मोदी का नाम भी रेस में है. माना जा रहा है कि इस बार अध्यक्ष मध्य गुजरात से हो सकता है. अभी तक सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात से अध्यक्ष बनते आए हैं. चूंकि सीएम भूपेंद्र पटेल हैं, इसलिए किसी ओबीसी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
नए अध्यक्ष पर होगा बड़ा जिम्मा
प्रदेश चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में होगी. गुजरात भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष सीआर पाटिल अब केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री हैं और अध्यक्ष पद पर 5 साल पूरे कर चुके हैं. आमतौर पर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल 3 साल का होता है, लेकिन पहले लोकसभा चुनाव और फिर संगठन पर्व में देरी के चलते सीआर पाटिल 5 साल से अधिक समय तक अध्यक्ष रहे, जो अब तक सबसे सफल अध्यक्ष माने जाते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में भाजपा ने गुजरात में इतिहास रचते हुए साल 2022 के विधानसभा चुनाव में 182 में से 156 सीटें जीती थीं. वर्तमान में भाजपा के 162 विधायक हैं. अब जो भी नया अध्यक्ष आएगा, उसके सामने संगठन को लेकर बड़ी चुनौती रहेगी, क्योंकि इसी अध्यक्ष के नेतृत्व में साल 2027 का चुनाव लड़ा जाएगा.
ओबीसी से अध्यक्ष बनने की संभावना
पिछले एक साल से गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही हैं. जिसमें माना जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से गुजरात भाजपा को नया अध्यक्ष मिल सकता है.
 आमतौर पर भाजपा ने गुजरात में अगड़ी जाति के चेहरों पर अध्यक्ष पद के लिए ज्यादा भरोसा जताया है, ऐसे में अब लंबे अरसे बाद ओबीसी समुदाय से भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की संभावना है.
12 साल बाद पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया
गुजरात भाजपा के अध्यक्ष पद के लिए 12 साल बाद चुनावी प्रक्रिया हो रही है. पिछली बार साल 2013 में आर सी फलदु अध्यक्ष के तौर पर पुनः नियुक्त हुए थे, तब उन्होंने नामांकन किया था, उसके बाद जो भी अध्यक्ष बने, उसकी घोषणा सीधे दिल्ली से हुई.
अब तक कौन-कौन रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष?
1. केशूभाई पटेल (1980-83)
2. मकरंद देसाई (1983-85)
3. डॉ एके पटेल (1985-86)
4. शंकरसिंह वाघेला (1986-91)
5. काशीराम राणा (1991-96)
6. वजूभाई वाला (1996-98)
7. राजेन्द्रसिंह राणा (1998-2005)
8. वजूभाई वाला (2005-06)
9. परसोत्तम रूपाला (2006-10)
10. आर सी फलदु (2010-16)
11. विजय रूपाणी (फरवरी 2016- अगस्त 2016)
12. जीतुभाई वाघानी (2016-20)
13. सी आर पाटिल (2020-2025)
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News