Entertainment News LIVE: मन्नारा चोपड़ा ने विश किया दशहरा, शेयर की फोटोज – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: मन्नारा चोपड़ा ने सभी को दशहरे की बधाई दी है. इसको लेकर मन्नारा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. पोस्ट में वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. फैंस मन्नारा की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.
बॉलीवुड में ‘दोस्ताना 2’ को लेकर चर्चा बनी हुई है. अब न्यूज 18 की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि जाह्नवी कपूर की जगह इस फिल्म में श्रीलीला नजर आएंगी. ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इसके साथ ही सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घरवालों के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिल रहा है. इसी बीच अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और अशनूर कौर ने फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी को फेल बताते हुए उन्हें अगली कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया. वहीं आज यानी 2 अक्टूबर को बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख अपना 83वां जन्मदिन मना रही हैं.
यह भी पढ़ें: कौन थे Chhannulal Mishra? पद्म विभूषण और पद्म भूषण से हुए थे सम्मानित
वहीं दूसरी ओर भारतीय शास्त्रीय संगीत के सम्राट छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है. पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके छन्नूलाल का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा. उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी नम्रता मिश्र ने दी है. छन्नूलाल के निधन से संगीत की दुनिया में शोक की लहर दौड़ गई है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट जगत की ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी अपडेट्स समय से मिलेंगी.
संजय दत्त की एक्स वाइफ रिया पिल्लई एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. इसकी वजह है कि उन्हें दुर्गा पंडाल में रानी मुखर्जी के साथ सालों बाद देखा गया. 60 साल की रिया की खूबसूरती को देख लोग कायल हो गए हैं. पढ़िए पूरी खबर.
टीवी एक्ट्रेस नायरा बनर्जी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें वह दुर्गा पंडाल में डांस करते हुए नजर आ रही हैं. वह धुनुची डांस करते हुए नजर आ रही थीं. वीडियो में देखने के लिए मिला कि कैसे धुनुची उनके साड़ी के पल्लू में फंस जाता है और हादसा होते होते बच जाता है.

https://www.instagram.com/p/DPS4IxKkQ18/

दशहरा के मौके पर भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की जबरदस्त मूवी का फर्स्ट लुक जारी किया गया है, जो माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है. इसका टाइटल ‘कंगन माई के’ है. पढ़िए पूरी खबर.
Kantara: Chapter 1 Hindi Review (Ashwani Kumar): ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी बेहद कमाल की है और हर किसी ने बेहद शानदार काम किया है. फिल्म देखने से पहले अगर आप भी इसका रिव्यू पढ़ना चाहते हैं, तो यहां पढ़ सकते हैं. पढ़ें पूरी खबर..
‘कांतारा चैप्टर 1’ को रिलीज कर दिया गया है. ऋषभ शेट्टी की फिल्म का निर्माण होम्बले फिल्म्स ने किया है. ऐसे में आपको इस बैनर तले बनी ब्लॉकबस्टर मूवीज के बारे में बता रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर.
बिग बॉस 19 का लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सामने आया है. इस प्रोमो में घरवाले जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही छा गया है और घरवाले जमकर डांस कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DPTKHvAjVF7/
मन्नारा चोपड़ा ने सभी को दशहरे की बधाई दी है. इसको लेकर मन्नारा ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. पोस्ट में वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रही हैं. फैंस मन्नारा की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DPTQLsHjxcq/?img_index=11
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की है. फोटो में ईशा ने लाल रंग का सूट पहना है, जिसमें वो शाइन कर रही हैं. पोस्ट को शेयर करते हुए ईशा ने दशहरे की बधाई भी दी है.

https://www.instagram.com/p/DPS5PZ7iBK3/
मोहनलाल और ममूटी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेट्रियट’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म के 1 मिनट 21 सेकंड के इस टीजर में आपको ज्यादा कुछ तो समझ नहीं आएगा, लेकिन इसके आने के बाद से फैंस से एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म की रिलीज डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है और इस फिल्म को महेश नारायणन ने डायरेक्ट किया है.

https://www.youtube.com/watch?v=j3iXh5ipGmw
बॉलीवुड के स्टार सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) ने अपनी एक्स वाइफ रीटा भट्टाचार्य को लीगल नोटिस भेजा है. रीटा ने तीसरी प्रेग्नेंसी के दौरान उन पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे. पढ़िए पूरी खबर…
अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की फोटोज शेयर की हैं, जिसमें को बला की खूबसूरत लग रही हैं. अथिया के इस लुक पर यूजर्स कमेंट्स के जरिए उनकी तारीफ कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/DPTGd1zgXPr/?img_index=1
नयनतारा ने दशहरे के मौके पर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है. एक्ट्रेस का ‘महाशक्ति’ अवतार देखने के लिए मिला है, जिसमें उनका शानदार देवी लुक दिखा. इसे सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि नयनतारा की अपकमिंग फिल्म माइथोलॉजिकल ड्रामा है, जिसका टाइटल ‘महाशक्ति’ है.

https://www.instagram.com/p/DPSzUbOCIJK/

बॉलीवुड में ‘दोस्ताना 2’ को लेकर चर्चा बनी हुई है. अब न्यूज 18 की लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि जाह्नवी कपूर की जगह इस फिल्म में श्रीलीला नजर आएंगी. विक्रांत मैसी भी फिल्म का हिस्सा हैं, इस बात की पुष्टि भी विक्रांत ने की है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है. पढ़िए पूरी खबर.
प्रियंका चोपड़ा, कीर्ति सुरेश और सामंथा रुथ प्रभु को हाल ही में एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर तीनों एक्ट्रेस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें तीनों की दोस्ती दिखाई दे रही है.

Beauties in one frame! ❤️#keerthysuresh, #priyankachoprajonas and #samantharuthprabhu had a friendly meet-up a the Bvlgari event. 😍#filmfarelens #celebs pic.twitter.com/iqCsOXQIKM
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की लीड एक्ट्रेस साहेर बाम्बा ने सुहाना खान की खूब तारीफ की है. न्यूज 18 शोशा को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में साहेर ने कहा कि शूटिंग के दौरान सुहाना खान से कई बार मुलाकात हुई. वो बहुत प्यारी इंसान हैं और दिल की साफ हैं. तीनों भाई-बहन सुहाना, अबराम और आर्यन में आपस में बहुत प्यार है.
https://www.instagram.com/p/DO0DfNljO5T/?img_index=1
दशहरा के मौके पर दो फिल्में ‘कांतारा चैप्टर 1’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज किया गया है. ‘कांतारा’ को लेकर काफी बज है ऐसे में चलिए बताते हैं वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म का हाल कैसा है. पढ़िए पूरी खबर.
ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा की ‘होमबाउंड’ मूवी देखकर ‘सैयारा’ एक्ट्रेस अनीत पड्डा इमोशनल हो गईं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने ‘होमबाउंड’ की पोस्ट शेयर कर एक भावुक नोट लिखा है.

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. स्टार प्लस के फेमस शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ से पहचान बनाने वाली हिना खान आज टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. कैंसर की जंग लड़ने के बाद अब वो अपने पति रॉकी जायसवाल के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DPLkDiRkQzk/?hl=en&img_index=1
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ और वरुण धवन की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ आज रिलीज हो रही है. दोनों के बीच सिनेमाघरों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

https://www.instagram.com/p/DCeB1p7PVC6/?img_index=1
भारतीय शास्त्रीय संगीत सम्राट छन्नूलाल मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 91 साल की उम्र में सिंगर ने बनारस में अंतिम सांस ली. इस बात की जानकारी उनके बेटी नम्रता मिश्र ने दी है. वहीं छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा.

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में घरवालों के बीच कैप्टेंसी का टास्क देखने को मिला. इसी बीच अभिषेक, अशनूर और प्रणित समेत कई घरवालों ने फरहाना भट्ट की कैप्टेंसी को फेल बताया.
https://x.com/BiggBoss_Tak/status/1973456940899733984
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News