खेलते हुए बच्चे ने घुमाई ट्रैक्टर की चाबी, ट्रॉली समेत नदी में गिरे 5 लोग, खुद लापता हो गया मासूम – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश के उज्जैन में विजयादशमी के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. प्रतिमा विसर्जन के लिए आए ग्रामीणों की ट्रैक्टर-ट्रॉली चंबल नदी पर बने पुल से नीचे गिर गई. इस हादसे में पांच लोग नदी में समा गए. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, लेकिन एक 12 साल का बच्चा अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.
बच्चे की गलती से हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बड़नगर तहसील के पीरझलार गांव से कुछ लोग देवी प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए इंगोरिया के पास चंबल नदी आए थे. प्रतिमा को ट्रॉली से उतारते समय चालक ने ट्रैक्टर की चाबी वहीं छोड़ दी. इसी दौरान एक 12 साल के बच्चे ने शौकिया तौर पर चाबी घुमा दी और ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया. ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक आगे बढ़ते हुए पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे नदी में जा गिरी.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. कुछ लोग ट्रॉली से कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन पांच लोग नदी में गिर गए. तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव कार्य शुरू किया. 
लापता बच्चे की खोजबीन जारी
रेस्क्यू टीम ने चार लोगों को नदी से बाहर निकालकर गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं एक बच्चे की खोजबीन अभी भी जारी है. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही सामने आई है. 
उन्होंने कहा, ‘ट्रैक्टर की चाबी लगी रहने और बच्चे के स्टार्ट कर देने से यह घटना हुई. चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है, जबकि एक बच्चे की तलाश में हमारी टीम लगातार जुटी हुई है. ट्रैक्टर और ट्रॉली को क्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है.’ गनीमत यह रही कि नदी में बहाव और जलस्तर कम था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. हालांकि इस दुर्घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया है.
 
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News