भारत बनाम वेस्टइंडीज
IND vs WI 1st Test Day 2 Highlights- भारत बनाम वेस्टइंडीज दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पहली पारी में केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा के शतकों की बदौलत 5 विकेट खोकर 448 रन बना लिए हैं। वहीं भारत ने पहली पारी में 286 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रविंद्र जडेजा (104) और वॉशिंगटन सुंदर (9) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।मेजबान टीम ने कल के दो विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और पहले सत्र में 97 रन जोड़े। राहुल ने 197 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 100 रन बनाये। गिल ने 100 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 50 रन बनाये है। उन्हें रॉस्टन चेज ने आउट किया। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच पांचवे विकेट के लिए 206 रनों की साझेदारी हुई। ध्रुव ने 116वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपना पहला टेस्ट शतक पूरा किया। 123वें ओवर में खैरी पियरे ने ध्रुव जुरेल को आउट कर वेस्टइंडीज को पांचवी सफलता दिलाई। इसके बाद रवींद्र जडेजा ने अपना छठा शतक पूरा किया। बता दें, इस टेस्ट मैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की पारी 162 पर सिमट गई थी। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे, वहीं जसप्रीत बुमराह को 3 तो कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले थे।
WI 162
IND 448/5
IND vs WI Live Cricket Score- दूसरे दिन भारत के बल्लेबाजों का रहा बोलबाला
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 5 विकेट खोकर 448 रन बनाए। भारत ने 286 रन की बढ़त हासिल कर ली है। दूसरे दिन भारत की ओर से केएल राहुल, ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा ने शतक लगाया। दूसरे दिन स्टंप तक जडेजा 104 और सुंदर 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- रविंद्र जडेजा ने जड़ा शतक
IND vs WI Live Cricket Score- भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन केएल राहुल और जुरेल ने भी शतक लगाया।
IND vs WI Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी हुई खत्म
IND vs WI Live Cricket Score- भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल 210 गेंद में 125 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और तीन छक्के लगाए हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय टीम ने पहली पारी में पूरे किए 400 रन
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय टीम ने 120वें ओवर में 400 रन पूरे कर लिए हैं। जुरेल शतक और जडेजा 90 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल ने लगाया शतक
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 190 गेंद में शतक जड़ा है। जुरेल का टेस्ट में ये पहला शतक है। उन्होंने 190 गेंद में 100 रन पूरे किए।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत की बढ़त 200 के पार
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय टीम ने पहली पारी में 200 से ज्यादा रन की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 373 रन बना लिए हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत ने पूरे किए 350 रन
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय टीम ने 108वें ओवर में 350 रन पूरे कर लिए हैं। 63 गेंद के बाद भारत ने पहली बाउंड्री लगाई। जडेजा-जुरैल क्रीज पर मौजदूद
IND vs WI Live Cricket Score- विकेट के लिए तरसे वेस्टइंडीज के गेंदबाज
IND vs WI Live Cricket Score- वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को करीब 38 ओवर से विकेट नहीं मिला है। जुरेल और जडेजा ने काफी परेशान किया है। भारतीय बल्लेबाज बिना किसी परेशान के रन बटोर रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत की बढ़त 170 के पार
IND vs WI Live Cricket Score- भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। ध्रुव जुरेल और रविंद्र जडेजा जमे हुए हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- टी ब्रेक तक भारत ने बनाए 326 रन
IND vs WI Live Cricket Score- भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टी ब्रेक तक 96 ओवर में 4 विकेट खोकर 326 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 68 और रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- रवींद्र जडेजा की भी फिफ्टी पूरी
IND vs WI Live Cricket Score- रवींद्र जडेजा ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपने ट्रेडमार्क अंदाज में तलवारबाजी कर फिफ्टी का जश्न मनाया।
IND vs WI Live Cricket Score- जडेजा ने लगाया चौथा छक्का, 100 रन की हुई साझेदारी
IND vs WI Live Cricket Score- जडेजा ने वारिकन को एक और छक्का लगाया। वह उनको आड़े हाथों ले रहे हैं। इस छक्के के साथ जडेजा और जुरेल के बीच शतकीय साझेदारी भी हो गई है।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत की लीड 150 के पार
IND vs WI Live Cricket Score- वेस्टइंडीज पर भारत की बढ़त 150 के पार की हो गई है। जुरेल 63 तो जडेजा 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 313 रन है।
IND vs WI Live Cricket Score- वारिकन के पीछे पड़े रवींद्र जडेजा
IND vs WI Live Cricket Score- वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर वारिकन के पीछे रवींद्र जडेजा हाथ धोकर पड़ गए हैं। 90वें ओवर में कदमों का इस्तेमाल कर उन्होंने एक और छक्का लगाया। जडेजा इसी के साथ 40 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वह अभी तक तीन छक्के लगा चुके हैं। वेस्टइंडीज नई गेंद कब लेगा इसका हर किसी को इंतजार है।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत के 300 रन पूरे
IND vs WI Live Cricket Score- टीम इंडिया ने 300 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। 250 से 300 तक का सफर भारत ने 75 गेंदों में तय किया, जो इस पारी की भारत की सबसे तेज फिफ्टी है। यह जुरेल और जडेजा की आक्रामक पारी की वजह से हो पाया है।
IND vs WI Live Cricket Score- जुरेल ने जड़ा अर्धशतक
IND vs WI Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है, उन्होंने इस फिफ्टी का जश्न सैल्यूट के साथ मनाया है। भारत 300 रन के करीब है।
IND vs WI Live Cricket Score- जुरेल-जडेजा के बीच अर्धशतकीय पार्टनरशिप
IND vs WI Live Cricket Score- ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच 5वें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हो गई है। इन दोनों ने राहुल के आउट होने के बाद तेजी से कुछ रन बटोर और अब विकेट पर सेटल हैं। जुरेल 43 तो जडेजा 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- लंच के बाद जडेजा और जुरेल की आतिशबाजी
IND vs WI Live Cricket Score- लंच के बाद पहले ही ओवर में केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल ने तेजी से रन बनाकर भारत पर विकेट गिरने का ज्यादा दबाव नहीं बनने दिया। दोनों ही बल्लेबाज 3-3 चौके और 2-2 छक्के लगा चुके हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 80 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 266 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 26 रन और ध्रुव जुरेल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत की लीड 100 के पार
IND vs WI Live Cricket Score- टीम इंडिया की लीड 100 के पार हो गई है। जुरेल और जडेजा की जोड़ी क्रीज पर है। भारत की नजरें कम से कम 300 रन की लीड लेने पर होगी।
IND vs WI Live Score, 1st Test, Day 2- भारत का स्कोर 250 के पार
IND vs WI Live Score, 1st Test, Day 2- रवींद्र जडेजा ने आकर तेजी से कुछ रन बनाए हैं। भारत का स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। जडेजा और जुरेल से अब बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।
IND vs WI Live Cricket Score- जडेजा ने एक ओवर में ठोके दो छक्के
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल के आउट होने के बाद बैटिंग करने आए रवींद्र जडेजा ने 72वें ओवर में दो छक्के ठोक दिए हैं। वह तेजी से रन बनाने का मूड बनाकरआए हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत के नाम रहा पहला सेशन
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल के शतक के दम पर पहले सेशन का खेल भारत के नाम रहा। इस सेशन में टीम इंडिया ने 29 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए। गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केएल राहुल 100 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, उनका साथ ध्रुव जुरेल 14 रन बनाकर दे रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल ने 9 साल बाद घर पर जड़ा शतक
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल के बल्ले से 2016 के बाद पहली बार घर पर शतक निकला है। यह उनके करियर का 11वां शतक है। 2016 में जब उन्होंने भारत में आखिरी बार सेंचुरी जड़ी थी तो वह 199 रन पर इंग्लैंड के खिलाफ आउट हुए थे। क्या आज राहुल दोहरा शतक जड़ पाएंगे।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत के 200 रन पूरे
IND vs WI Live Cricket Score- 61वें ओवर में भारत के 200 रन पूरे हो गए हैं। केएल राहुल शतक के करीब हैं। वह 93 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। अगर वह शतक जड़ते हैं तो घर पर 2016 के बाद उनका यह पहला शतक होगा।
IND vs WI Live Cricket Score- वेस्टइंडीज के जाल में फंसे गिल
IND vs WI Live Cricket Score- वेस्टइंडीज ने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ राउंड द विकेट गेंदबाजी का प्लान बनाया, जिसमें शुभमन गिल फंस गए। रिवर्स स्वीप मारने के प्रयास में वह 50 के निजी स्कोर पर आउट हुए।
IND vs WI Live Cricket Score- शुभमन गिल की फिफ्टी पूरी
IND vs WI Live Cricket Score- शुभमन गिल ने बतौर कप्तान भारत में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके टेस्ट करियर की 8वीं फिफ्टी है। भारत का स्कोर 200 के करीब है।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत के नाम पहले घंटे का खेल
IND vs WI Live Cricket Score- दूसरे दिन के पहले घंटा का खेल टीम इंडिया के नाम रहा। शुभमन गिल और केएल राहुल ने इस दौरान 53 रन जोड़े। राहुल ने शतक की ओर कदम बढ़ा लिए हैं और वह 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं शुभमन गिल 44 रन बनाकर अर्धशतक के करीब हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल और शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। दोनों खिलाड़ियों ने ही बिना रिस्क लिए हाथ खोलना शुरू कर दिए हैं और लगातार चौके लगा रहे हैं। देखते ही देखते भारत का स्कोर 170 हो गया है। अभी एक घंटे का भी खेल नहीं हुआ है और भारत 49 रन जोड़ चुका है।
IND vs WI Live Cricket Score- शुभमन गिल ने भी खोले हाथ
IND vs WI Live Cricket Score- जस्टिन ग्रीव्स की आखिरी गेंद पर फ्लिक शॉट की मदद से मिड विकेट की दिशा में शानदार चौका लगाया। गिल इसी के साथ 28 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। भारत ने भी 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है।
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल का एक और शानदार लेट कट
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल ने लेट कट की मदद से दिन का दूसरा चौका बटौरा। जस्टिन ग्रीव्स के 46वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने यह शॉट लगाया। राहुल इसी के साथ 68 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल ने चौके से की दिन की शुरुआत
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल ने सील्स की दूसरी ही गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में चार रन बटौर दूसरे दिन की शुरुआत की। राहुल इसी के साथ 57 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- दूसरे दिन का खेल कब शुरू होगा?
IND vs WI Live Cricket Score- भारत-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल साढ़े 9 बजे शुरू होगा। केएल राहुल और शुभमन गिल पर हर किसी की निगाहें रहेंगी।
IND vs WI Live Cricket Score- शुभमन गिल से भी रहेंगी उम्मीदें
IND vs WI Live Cricket Score- बतौर कप्तान गिल ने इंग्लैंड में तो अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया, मगर अब बारी भारतीय सरजमीं पर रनों का अंबार लगाने की है। उनसे आज शतक की उम्मीद रहेगी। वह 18 रन बनाकर केएल राहुल का साथ दे रहे हैं।
IND vs WI Live Cricket Score- मैच के दूसरे दिन का बारिश डालेगी खलल?
IND vs WI Live Cricket Score- अहमदाबाद में आज बारिश का येलो अलर्ट है। हालांकि यह अलर्ट 2 बजे से पहले तक का ही है, ऐसे में पहले दो सेशन के दौरान मैच रुक-रुक के हो सकता है।
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल से बड़ी पारी की उम्मीद
IND vs WI Live Cricket Score- केएल राहुल ने अहमदाबाद टेस्ट के पहले दिन संयम से बल्लेबाजी की और वह नाबाद 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। आज उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। हालांकि पहले दिन वह टांग के दर्द से जूझते हुए दिखाई दिए थे। उम्मीद है कि उनकी फिटनेस उनका साथ देगी।
IND vs WI Live Cricket Score- भारत 121/2
IND vs WI Live Cricket Score- वेस्टइंडीज के 162 के जवाब में भारत ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 53 तो शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play