Entertainment News LIVE: करिश्मा कपूर की शादी कैसे टूटी? संजय कपूर की बहन ने किया खुलासा – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Entertainment News LIVE Update in Hindi: करिश्मा कपूर की एक्स ननद मंधीरा कपूर स्मिथ ने विक्की लालवानी के इंटरव्यू में खुलासा किया है कि संजय और करिश्मा की शादी प्रिया सचदेवा की वजह से टूटी है. मंधीरा ने कहा कि प्रिया की वजह से करिश्मा कपूर को बहुत कुछ सहना पड़ा था जिसकी वो हकदार नहीं थीं. सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में हाल ही में घमासान देखने को मिला. कैप्टेंसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग में अमाल मलिक ने अपना आपा खो दिया. टास्क के दौरान अमाल और अभिषेक की जमकर बहसबाजी हुई. वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. इसके साथ ही ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने महज 2 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई में दूसरे दिन ही गिरावट देखने को मिली.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna और Vijay Devarakonda ने गुपचुप रचाई सगाई? शादी की तारीख भी आई सामने
वहीं रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने सगाई कर ली है. दोनों अगले साल फरवरी में शादी भी कर सकते हैं. हालांकि कपल ने इस पर अभी चुप्पी नहीं तोड़ी है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी लेटेस्ट खबरें जानने के लिए News24 के लाइव के साथ बने रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.
करिश्मा कपूर की एक्स ननद मंधीरा कपूर स्मिथ ने विक्की लालवानी के इंटरव्यू में खुलासा किया है कि संजय और करिश्मा की शादी प्रिया सचदेवा की वजह से टूटी है. मंधीरा ने कहा कि प्रिया की वजह से करिश्मा कपूर को बहुत कुछ सहना पड़ा था जिसकी वो हकदार नहीं थीं.

https://www.instagram.com/p/DN75rMQjQj5/?img_index=1
जुबीन गर्ग की मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. सिंगर के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी ने दावा किया है कि मैनेजर और फेस्ट ऑर्गनाइजर ने जुबीन को जहर दिया था. बता दें नेजर सिद्धार्थ शर्मा और फेस्ट आयोजक श्यामकानु महंत पुलिस हिरासत में हैं.
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘परवरिश’ और ‘बेगुसराय’ जैसे टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वालीं श्वेता ने ‘बिग बॉस 4’ की ट्रॉफी भी अपने नाम की हुई है.

https://www.instagram.com/p/DPDt4EHDaiz/?hl=en&img_index=1
कॉमेडियन समय रैना ने आरजे महवश के साथ एक ऐड के दौरान धनश्री वर्मा पर मजाकिया तंज कसा. धनश्री और युजवेंद्र चहल के तलाक पर समय ने मजाक किया जो काफी वायरल हो रहा है. इसके बाद समय ने चहल के साथ वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. इस स्टोरी को चहल ने रिशेयर करते हुए कहा कि दूसरे केस के लिए तैयार रहो.

https://www.instagram.com/reel/DPWYL9rDgxM/?utm_source=ig_embed&ig_rid=eac8bb97-94af-4f42-8b03-256a79056e0a
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 2 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 105.5 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

https://www.instagram.com/p/DCeB1p7PVC6/?img_index=1
एक्ट्रेस सोहा अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं. पटौदी परिवार में पली सोहा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत 2004 में आई बंगाली फिल्म ‘इति श्रीकांता’ से की थी. फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद सोहा अली खान अपनी फैमिली के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करती हैं.

https://www.instagram.com/p/DO5TQtXDAni/?hl=en&img_index=1

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच जंग एक बार फिर जंग देखने को मिली. कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों के बीच गहमागहमी हो गई. बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क भी रद्द कर दिया. अब एक बार फिर से फरहाना भट्ट के हाथों में घर की कैप्टेंसी की कमान आ गई है.

This trashass Amaal gadha says- "Iske baap ko maaru" WTF is this, @BeingSalmanKhan I hope this is addressed! As #abhishekbajaj fans this is not at all acceptable. Look at your shit brother @ArmaanMalik22. AMAAL MALIK IS SHIT PERSON! #biggboss19 #bb19 pic.twitter.com/SFafuNiyLG

न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News