Feedback
वृश्चिक (Scorpio):-
Cards:- Page of Pentacles
किसी भी कार्य को पूरा कर स्थायित्व प्राप्त करना आपके लिए इस समय आवश्यक है. अपने मस्तिष्क में चल रहे विभिन्न प्रकार के विचारों के चलते आप किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण नहीं कर पा रहे हैं. जिसके कारण कार्य क्षेत्र में आपकी पहचान धूमिल पड़ सकती है. समय को बर्बाद करने की अपनी आदत को बदलने का प्रयास कीजिए. अपने जीवन में गतिशीलता लाइए. किसी भी कार्य को लंबे समय तक अटकाए रखना और फिर उसे पूरा करना आपके व्यक्तित्व को खराब कर सकता है.
जिसके चलते आपके उच्च अधिकारी बड़ी परियोजनाओं में आपको शामिल करने को लेकर संशय में रहते हैं. अचानक से कोई व्यक्ति आपसे इन बातों को कह सकता है.उसकी बातों की गंभीरता आपको अपनी परिस्थितियों के अवलोकन करने की जरूरत महसूस करा सकती हैं. हो सकता हैं,कि आप यह महसूस करें कि आपके आलसीपन और लापरवाही के चलते कई अच्छी परियोजनाओं में आपको शामिल नहीं किया गया है. इस समय में अपनी आदतों में बदलाव ला सकते हैं.
स्वास्थ्य: बुरे व्यसनों से दूर रहना आपका स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा. शरीर में होने वाले कुछ बदलावों को समझने के लिए चिकित्सा के पास जाने की आवश्यकता महसूस करेंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी. जीवन साथी का छोटा सा व्यवसाय अब आर्थिक लाभ देना शुरू कर सकता है.
रिश्ते: परिजनों की बातों को हमेशा अनसुना ना करें. सामने वाले बातों को ध्यान पूर्वक सुनकर ही अपने प्रतिक्रिया व्यक्त करें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू