Arthik Rashifal 20 दिसंबर 2024: शुक्रवार के दिन मिथुन वाले उपलब्धियां करेंगे हासिल, जानें अन्य राशियों का हाल – Aaj Tak

Feedback
मेष – कार्यों को तेजी से पूरा करेंगे. उन्नति के अवसर बढ़ेंगे. निजी प्रदर्शन बेहतर होगा. पेशेवरों की मदद मिलेगी. आय अच्छी रहेगी. कामकाज संवार पाएगा. कामकाजी संबंधों को मजबूती मिलेगी. महत्वपूर्ण मामले हल होंगे. योजनानुसार आगे बढ़ेंगे. सूझबूझ से कार्य सधेंगे. वाणिज्य व्यवसाय में वृद्धि होगी. सफलता प्रतिशत बढ़ेगा. सहयोग समर्थन बना रहेगा. करियर कारोबार में समझ बढ़ेगी. उत्साह से आगे बढ़ेंगे.
वृष – जिम्मेदारों को सुनने का भाव रखें. कामकाज पर फोकस बनाए रहेंगे. लाभ संवार पर जोर बढ़ाएंगे. तालमेल रहेगा. संसाधनों में वृद्धि होगी. तार्किक निर्णय लेंगे. कामकाजी प्रयासों में भावुकता न दिखाएं. प्रबंधन प्रशासन में प्रभावी बने रहेंगे. नीति नियमों का पालन रखेंगे. कार्य व्यापार में अवसर बढ़ेंगे. महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान देंगे. लाभ बेहतर बने रहेंगे. लेनदेन में सूझबूझ बढ़़ाएंगे. समभाव रखेंगे.
मिथुन – परंपरागत व्यवसाय को बेहतर बनाने पर बल होगा. वाणिज्यिक संवाद में आत्मविश्वास बढ़ेगा. सहयोगी अच्छा करेंगे. गणितीय एवं तार्किक कार्यों में सफल रहेंगे. उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा. बंधुजनों का साथ पाएंगे. महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है. पेशेवरों का सहयोग बना रहेगा. प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा. लाभ प्रतिशत बेहतर बना रहेगा. लंबित प्रयास पक्ष में बनेंगे. करियर कारोबार प्रभावशाली रहेगा.
कर्क – वाणिज्यिक कार्यों में आदर्शां का पालन करेंगे. सहजता सहकारिता से आगे बढ़ेंगे. विस्तार के मामले गति लेंगे. कामकाजी यात्रा की संभावना है. धनधान्य में वृद्धि होगी. भव्यता बनाए रखेंगे. आर्थिक मामलों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. कार्य व्यापार में शुभता रहेगी. प्रभाविता बनाए रखेंगे. पैतृक व्यवसाय में सफलता मिलेगी. लाभ प्रतिशत ऊंचा रहेगा. महत्वपूर्ण परिणाम बनेंगे.
सिंह – वाणि्िज्यक मामले बनेंगे. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. शुभ प्रस्ताव प्राप्त होंगे. वाणिज्यिक मामलों में रुझान बढ़ेगा. पेशेवर कार्या में समय प्रबंधन बढ़ाएंगे. सृजन की सोच रखेंगे. कामकाजी प्रयासों को समर्थन मिलेगा. विभिन्न कार्यों में पहल करेंगे. नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. करियर कारोबार बेहतर बने रहेंगे. विनय विवेक और सक्रियता से सभी प्रभावित होंगे. कामकाज में सजग रहेंगे. उद्योग व्यापार गति लेगे. लोकप्रियता बढ़ेगी.
कन्या – दूर देश से कार्य व्यापार में रुचि दिखाएंगे. पेशेवरों का साथ बना रहेगा. विभिन्न कार्यों में सूझबूझ रखेंगे. करियर कारोबार में स्थिति साधारण रहेगी. लक्ष्य पर फोकस रखेंगे. व्यापार में सहजता बढ़ाएं. जल्दबाजी न दिखाएं. सहयोग की भावना रखेंगे. व्यापार में गति आएगी. निवेश के मामलों में सजग रहें. नीति नियम जोर देंगे. कार्य विस्तार बना रहेगा. स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे. पेशेवर सहायक होंगे.
तुला – करियर कारोबार में तेजी बनाए रखेंगे. जीत का प्रयास रहेगा. प्रतिस्पर्धा का भाव बढ़ेगा. उद्योग व्यापार में सफल होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे. करीबियों का सहयोग रहेगा. संबंधों को मजबूती देंगे. आर्थिक उपलब्धियां संवरेंगी. उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रयासों में आगे रहेंगे. जरूरी कार्य संवार पाएंगे. अनुशासन उत्साह बढ़ाएंगे. सौदे समझौते बनेंगे. उन्नति के अवसर रहेंगे. प्रलोभन में आने से बचें.
वृश्चिक – कला कौशल और अनुभव से लक्ष्य साधेंगे. वरिष्ठों से मुलाकात होगी. योजनाओं में गति आएगी. महत्वपूर्ण प्रयास बनेंगे. चर्चा में प्रभावी रहेंगे. कारोबारी कार्यों के बेहतर परिणाम बनेंगे. आर्थिक लाभ संवार पर रहेगा. उचित ढंग से बात रखेंगे. उत्साहित रहेंगे. कार्यक्षेत्र में भरपूर समय देंगे. इच्छित पद प्रतिष्ठा पाएंगे. वरिष्ठों का भरोसा जीतेंगे. पैतृक विषयों पर जोर रहेगा. जिम्मेदारों की सुनेंगे. संतुलित रहेंगे.
धनु – उद्यम और उत्पादन के प्रयासों को बढ़ाएंगे. करियर व्यापार के प्रयास बेहतर बनेंगे. लाभ अच्छा रहेगा. समय सुधार पर रहेगा. लक्ष्य गति पाएंगे. कार्यक्षेत्र में समय दें. विविध प्रयास आगे बढ़ाएंगे. वाणिज्यिक मामले सकारात्मक रहेंगे. तेजी से आगे बढ़ेंगे. सभी महत्वपूर्ण कार्यों में गति आएगी. सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. कार्य विस्तार में सफल रहेंगे. फोकस बढ़ा रहेगा. विविध प्रयास प्रभावशाली रहेंगे.
मकर – वाणिज्यिक गतिविधियों में संतुलन बनाए रखें. आपसी सामंजस्य से आगे बढें. पेशेवरों के लिए समय साधारण है. सोच विचारकर निर्णय लेंगे. अप्रत्याशितता बनी रहेगी. करियर कारोबार सामान्य रहेगा. अनुबंधों का पालन करेंगे. संसाधनों पर जोर रहेगा. रुटीन संवारेंगे. करियर व्यवसाय पूर्ववत् रहेगा. निरंतरता बनाए रखेंगे. नियंत्रण बढ़ाएंगे. धैर्य और धर्म दिखाएंगे. संकीर्णता का त्याग करें. अपनों की सलाह मानें.
कुंभ – कामकाज की व्यवस्था बेहतर बनाएंगे. स्थायित्व को बल मिलेगा. सकारात्मकता का लाभ उठाएंगे. अति उत्साह से बचेंगे. सहजता बढ़ाएंगे. विभिन्न कार्य लंबित रखने से बचें. लक्ष्य साधने का प्रयास रखेंगे. उद्योग व्यापार में जगह बनाए रखेंगे. साझा प्रयास सधेंगे. कार्यक्षेत्र में अधिकाधिक समय देंगे. लाभ पर फोकस रखेंगे. जिम्मेदारियों को निभाएंगे. महत्वपूर्ण मामलों में तेजी आएगी. संबंधो में मजबूती बढ़ेगी.
मीन – कामकाजी माहौल सहज बनाए रखें. वाणिज्यिक गतिविधियों को महत्व दें. कर्तव्यों के प्रति सजग रहें. बहकावे में न आएं. लोभ प्रलोभन से बचें. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. व्यापार में सहज वृद्धि बनी रहेगी. समता सामंजस्य से काम लेंगे. सोच बड़ी बनाएंगे. विभिन्न मामलों में सहजता रहेगी. संपर्क एवं सामंजस्य रखेंगे. धूर्त लोगों से दूरी बनाकर चलेंगे. खर्च पर नियंत्रण रखें. कार्य व्यापार में सक्रियता रहेगी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News