बिहार में अपराधी हुए बेखौफ! सीवान में ASI की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, सुनसान इलाके में मिला शव – AajTak

Feedback
ASI murder in Siwan: बिहार के सीवान जिले में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हत्या के बाद अपराधियों ने उनका शव सुनसान इलाके में फेंक दिया.
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सिरसा नवका टोला गांव में जब लोगों ने शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, एएसआई अनिरुद्ध कुमार बीती रात किसी काम से सिविल ड्रेस में निकले थे. इसी दौरान रास्ते में अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. प्रथम दृष्टि से लग रहा है कि हत्या धारदार हथियार से की गई है.
पुलिस के मुताबिक, हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है, जिससे साफ है कि अपराधियों ने पहले से साजिश रची थी.
पुलिस महकमे में शोक और आक्रोश
एएसआई की हत्या से पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर है. दरौंदा थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान एएसआई अनिरुद्ध कुमार के रूप में हो चुकी है. फिलहाल पुलिस टीम आस-पास के इलाकों में छापेमारी कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है.
जिला पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच टीम को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
यह भी पढ़ें: ‘100 शहाबुद्दीन आ जाएं, किसी का बाल बांका नहीं कर सकते…’, बिहार के सीवान में बोले अमित शाह
प्रशासन का ताबड़तोड़ एक्शन
घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर कई टीमें गठित की गई हैं. स्थानीय थानों को सतर्क कर दिया गया है. आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने कहा कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी.
लोगों में गुस्सा, मांग सख्त कार्रवाई की
एएसआई की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने कहा कि जब पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी. लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की है.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News