राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती 2024-25 में सीकर जिले के अमित शर्मा ने प्रथम रैंक प्राप्त की है। उन्होंने पदमिनी देवी महिला बटालियन के अंतर्गत EWS श्रेणी में यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अमित गोविंद शर्
यह अमित शर्मा की पहली सरकारी सेवा नहीं है। इससे पहले वे वर्ष 2019 की रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में भी चयनित हुए थे, जहाँ उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी। वर्तमान में भी अमित पशु परिचर भर्ती में चयनित होकर सबलपुरा में कार्यरत हैं। विभिन्न सरकारी सेवाओं में उनका लगातार चयन उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाता है।
धोद में मिठाई की दुकान चलाने वाले उनके पिता गोविंद शर्मा का सपना था कि उनका बेटा सरकारी सेवा में जाकर समाज और देश की सेवा करे। अमित ने अपनी इस सफलता से पिता के इस सपने को साकार कर दिया है।
अमित के परिवार में उनके माता-पिता, दादी, बड़ी बहन और छोटा भाई शामिल हैं, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया और उन्हें प्रोत्साहित किया।
अमित शर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह साबित करती है कि निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.