—विज्ञापन—
Breaking News: आज 30 दिसंबर है। दिल्ली एनसीआर में लगातार कोहरा बढ़ता जा रहा है। इसका सीधा असर ट्रैफिक पर पड़ रहा है। सड़क, रेलवे के साथ ही हवाई ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। दिल्ली में घने कोहरे के चलते कई फ्लाइट्स रद्द हो गई हैं। वहीं करीब 22 फ्लाइट्स डिले चल रही हैं। उधर, केरल में आज मकरविलक्कू पर्व के लिए सबरीमाला मंदिर आज खुल गया है। राजस्थान के जयपुर में किसान महापंचायत से जुड़े संगठनों का आज विरोध मार्च होगा।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
हाल ही कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और आरआरएस की तारीफ की थी। इसके बाद से राजनीति शुरू हो गई है। मप्र के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जी को भी बधाई, आइए, भाजपा में आपका स्वागत है।
कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार के कारण पश्चिम बंगाल का विकास रुक गया है। मोदी जी द्वारा शुरू की गई सभी लाभकारी योजनाएं यहां टोल सिंडिकेट की शिकार हो गई हैं। पिछले 14 वर्षों से डर और भ्रष्टाचार पश्चिम बंगाल की पहचान बन गए हैं। 15 अप्रैल 2026 के बाद, जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी।
#watch | Kolkata | Union Home Minister Amit Shah says, "Due to corruption under the Mamata Banerjee-led government in the state, development in West Bengal has stopped. All beneficial schemes started by Modi ji have become victims of the toll syndicate here. Fear and corruption… pic.twitter.com/E3xtyBPm9l
— ANI (@ANI) December 30, 2025
#watch | Kolkata | Union Home Minister Amit Shah says, "Due to corruption under the Mamata Banerjee-led government in the state, development in West Bengal has stopped. All beneficial schemes started by Modi ji have become victims of the toll syndicate here. Fear and corruption… pic.twitter.com/E3xtyBPm9l
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान बंगाल में प्रवासी मजदूरों पर हमला को लेकर चर्चा हुई। मजदूरों पर हिंसा के खिलाफ सख्ती की मांग की।
#watch | Delhi | Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury departs from his residence; He is expected to meet PM Modi today pic.twitter.com/XKhXvtRsyM
— ANI (@ANI) December 30, 2025
#watch | Delhi | Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury departs from his residence; He is expected to meet PM Modi today pic.twitter.com/XKhXvtRsyM
उत्तर प्रदेश के संभल की शाही जामा मस्जिद के पास त्वरित प्रतिक्रिया बल और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है क्योंकि जिला प्रशासन आज शाही जामा मस्जिद कब्रिस्तान के पास अवैध अतिक्रमणों को हटाने के लिए कार्रवाई करेगा।
#watch | Uttar Pradesh | Rapid Response Force and Police personnel deployed near Sambhal's Shahi Jama Masjid as the District administration will take action to clear illegal encroachments near the Shahi Jama Masjid cemetery today. pic.twitter.com/dbOfBd9Nbm
— ANI (@ANI) December 30, 2025
#watch | Uttar Pradesh | Rapid Response Force and Police personnel deployed near Sambhal's Shahi Jama Masjid as the District administration will take action to clear illegal encroachments near the Shahi Jama Masjid cemetery today. pic.twitter.com/dbOfBd9Nbm
राष्ट्र प्रेरणा स्थल के बाद कई भेड़ों की मौत हो गई। कांग्रेस ने वीडियो साझा किया। आरोप लगाया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजन के दौरान जो खाना फेंका गया उसको खाकर इनकी मौत हुई। सीएम योगी ने भेड़ों की मौत मामले मे जांच का आदेश दिया। प्रति भेड़ 10 हजार रुपए आर्थिक मदद की घोषणा की। स्थानीय लोगो का कहना की सरकार ने आर्थिक मदद की।
गृह मंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल 3 दिन दौरा अहम माना जा रहा है। गृहमंत्री अमित शाह का आज बंगाल में दूसरा दिन है यहां प. घुसपैठियों जंगल राज और मतुआ समुदाय का सबसे बड़ा मुद्दा है। मतुआ समुदाय के लोगों का जिस तरह से नाम काटे जाने की बात हो रही है जिसको लेकर यहां पर भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं के साथ अहम बैठक कर रहे हैं।
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में सोमवार को हाहाकार मच गया। अचानक एक एक कर 100 से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त होने लगी और बीमार पड़ गए। इसमें 2 साल के बच्चे से लेकर 80 साल की बुजुर्ग महिला तक शामिल थीं। इतने लोगों के एक साथ बीमार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।
30 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुमला पहुंचेंगी। जिले के रायडीह प्रखंड स्थित मंझाटोली बेरियर बगीचा में आयोजित होने वाले जन संस्कृतिक समागम जतरा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी. राष्ट्रपति की ओर से इसकी सहमति दे दी गई है. 30 दिसंबर को वह कार्यक्रम में शामिल होने गुमला पहुंचेंगी
हरियाणा में दिल्ली-सोनीपत मार्ग पर घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए।
#watch | Bahadurgarh, Haryana: Multiple vehicles collided in dense fog on the Delhi–Sonipat road. Further details awaited. pic.twitter.com/yVQjyHQ2sL
— ANI (@ANI) December 30, 2025
#watch | Bahadurgarh, Haryana: Multiple vehicles collided in dense fog on the Delhi–Sonipat road. Further details awaited. pic.twitter.com/yVQjyHQ2sL
.
हाल ही कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और आरआरएस की तारीफ की थी। इसके बाद से राजनीति शुरू हो गई है। मप्र के सीएम मोहन यादव ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जी को भी बधाई, आइए, भाजपा में आपका स्वागत है।
गृहमंत्री अमित शाह आज से दो दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल में रहेंगे।
दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने ₹22.7 लाख की ऑनलाइन ठगी के मामले का पर्दाफाश करते हुए हरियाणा के हिसार से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग ऐप के जरिए डॉक्टर से लाखों की ठगी की थी। पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2025 को डॉ. अमिता गर्ग ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर निवेश का लालच दिया गया। आरोपियों ने SCIIHNW नाम का फर्जी ऐप डाउनलोड करवाकर पहले छोटी रकम पर मुनाफा दिखाया और बाद में दबाव बनाकर कुल ₹22.7 लाख निवेश करा लिए। रकम निकालने की कोशिश पर शिकायतकर्ता को ऐप से ब्लॉक कर दिया गया।
जांच में पैसे की ट्रेल हरियाणा तक पहुंची, जिसके बाद Sameer और Dev Singh को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
पटना के एनटीपीसी बाढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान एमजीआर साइड के पास एक गार्ड मौजूद था। मालगाड़ी की चपेट में आने से पॉइंटमैन इन्द्रदेव चौहान की मौत हो गई। हालांकि अभी तक घटना की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (ECTA) के तहत 1 जनवरी 2026 से भारतीय निर्यात पर लगे सभी शुल्क समाप्त कर दिए हैं। इस कदम से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले भारत के 85 प्रतिशत से अधिक निर्यात उत्पादों को शुल्क-मुक्त कर दिया गया है। Australia की Albanese सरकार के अनुसार भारतीय उद्योगपति इस कदम से 5 अरब डॉलर अतिरिक्त निर्यात का अवसर हासिल करेंगे। फिलहाल द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है, जिसमें भारत का निर्यात 7 अरब डॉलर का है। प्रमुख लाभान्वित क्षेत्रों में पहले नंबर पर Gems & Jewellery है – फिर कपड़ा और कृषि उत्पाद (चावल, गेहूं), मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स और ऑटोमोबाइल पार्ट्स
गाजियाबाद पुलिस ने 25,000 रुपये के इनाम वाले दो हत्या आरोपियों को देर रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी 11 दिसंबर को शिवम उर्फ लल्लू की गोली मारकर हत्या में शामिल थे। रामलीला ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलीबारी की और दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस ने एक पिस्टल (तीन जिंदा कारतूस के साथ), एक देशी कट्टा (.315 बोर) जिसमें जिंदा और खोखा कारतूस थे, और हत्या में इस्तेमाल की गई बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों घायल आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
घने कोहरे के चलते विमान के उड़ान में काफी दिक्कत हो रही है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण 22 फ्लाइट्स delay हैं जबकि कई फ्लाइट ऐसी है जिनको री शेड्यूल किया जा रहा है । घने कोहरे के कारण फ्लाइट के देरी, कैंसिल और रीशेड्यूल के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है ।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in