ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर चीन के दावे पर ओवैसी ने दी प्रतिक्रिया।(फोटो सोर्स: ANI)
Operation Sindoor: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब चीन ने दावा है कि भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम में उसने अहम भूमिका निभाई है। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को बीजिंग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हालात और चीन के विदेश संबंधों पर एक संगोष्ठी में कहा कि इस साल चीन ने कई संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में मध्यस्थता की है।
दावा देश के सम्मान के खिलाफ: ओवैसी
चीनी विदेश मंत्री के इस बयान पर देश में राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है। एआईएमआईएम (AIMIM) अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए चीन का दावा देश के सम्मान और संप्रभुता के खिलाफ है। उन्होंने केंद्र सरकार से इसे तत्काल और कड़ा जवाब देने का आग्रह किया।
ओवैसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों के बाद अब चीन के विदेश मंत्री की इसी तरह की दलीलें सामने आई हैं। यह भारत के लिए अपमानजनक है और सरकार को इसे स्पष्ट रूप से खारिज करना चाहिए।”
उन्होंने बताया कि चीन भारत और पाकिस्तान को समान स्तर पर दिखाकर खुद को दक्षिण एशिया में श्रेष्ठता का दर्जा दिलाने की कोशिश कर रहा है। ओवैसी ने सवाल उठाया कि क्या यही प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा के दौरान तय किया गया था।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मंगलवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव “गर्म मुद्दों” में शामिल थे, जिनमें चीन ने मध्यस्थता की। उन्होंने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करने में भी चीन की भूमिका रही। वांग यी ने कहा कि मौजूदा समय द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे अस्थिर दौर है, जहां स्थानीय युद्ध और सीमा पार संघर्ष बार-बार सामने आ रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन स्थायी शांति के लिए केवल सतही समाधान नहीं, बल्कि समस्याओं की जड़ तक जाने की नीति अपनाता है। इसी सोच के तहत चीन ने कई जटिल मुद्दों में हस्तक्षेप किया।
भारत का क्या है जवाब?
हालांकि,भारत की ओर से लगातार कहा गया है कि 7-10 मई के संघर्ष के बाद दोनों देशों के DGMOs (Director Generals of Military Operations) के बीच सीधी बातचीत से ही समाधान हुआ था। भारत ने स्पष्ट किया है कि तीसरे पक्ष की कोई मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट… और देखें
BMC Election: बीजेपी, कांग्रेस से लेकर NCP (शरद गुट) तक… कई उम्मीदवारों के नामांकन खारिज; आखिर क्या है वजह?
भारत सबका है…त्रिपुरा के छात्र पर नस्लीय हमले के बाद आरएसएस प्रमुख भागवत ने की एकता की अपील
'आज भी जारी है ऑपरेशन सिंदूर', साल के पहले दिन पाकिस्तान को आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की सख्त चेतावनी
Civic polls: पुणे में शिवसेना उम्मीदवार ने विरोधी प्रत्याशी का एबी फॉर्म ही निगल लिया; मामला दर्ज
LPG Price Hike: 2026 के पहले दिन फूटा महंगाई का बम, LPG सिलेंडर के दाम 111 रुपये बढ़े; जानें अपने शहर का रेट