—विज्ञापन—
Second Hand Car Buying Tips: आज के समय में नई कार की बढ़ती कीमतों के बीच सेकंड हैंड कार लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. सही उम्र और अच्छी कंडीशन वाली पुरानी कार न सिर्फ बजट में फिट बैठती है, बल्कि कम खर्च में बढ़िया परफॉर्मेंस भी देती है. हालांकि, बिना सही जानकारी के सेकंड हैंड कार खरीदना नुकसान का सौदा भी साबित हो सकता है. इसलिए अगर आप पुरानी कार लेने का मन बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले इन जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है.
एक्सपर्ट्स के मुताबिक 2 से 5 साल पुरानी कार सबसे बेहतर विकल्प मानी जाती है. इस उम्र तक कार की कीमत में सबसे ज्यादा गिरावट आ चुकी होती है, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस अभी भी अच्छे रहते हैं. मेंटेनेंस खर्च भी ज्यादा नहीं आता. 5 से 7 साल पुरानी कार भी ली जा सकती है, लेकिन इसके लिए अच्छे मैकेनिक से पूरी जांच कराना जरूरी होता है. वहीं 10 से 12 साल पुरानी कारों में फीचर्स पुराने हो जाते हैं और खर्च बढ़ सकता है. 15 साल से ज्यादा पुरानी पेट्रोल और 10 साल से ज्यादा पुरानी डीजल कारों पर कई शहरों में प्रतिबंध भी है.
डिप्रेशिएशन से फायदा
नई कार खरीदते ही उसकी कीमत तेजी से गिरती है. आमतौर पर 2 से 3 साल में कार अपनी कीमत का 20 से 30 प्रतिशत तक खो देती है. यही वजह है कि इसी उम्र की कारें सेकंड हैंड मार्केट में काफी सस्ते में मिल जाती हैं और खरीदार को सीधा फायदा होता है.
कार की कंडीशन जांचना
पुरानी कार खरीदते समय सिर्फ बाहरी लुक पर न जाएं. इंजन की आवाज, सस्पेंशन, ब्रेक, टायर, बॉडी और इंटीरियर की हालत को ध्यान से जांचें. बेहतर होगा कि किसी भरोसेमंद मैकेनिक से पूरी जांच जरूर कराएं ताकि बाद में कोई बड़ा खर्च न उठाना पड़े.
ओडोमीटर और माइलेज पर रखें नजर
कम चली हुई कार आमतौर पर बेहतर मानी जाती है, लेकिन सिर्फ कम माइलेज ही सब कुछ नहीं होता. भारत में औसतन 10 से 15 हजार किलोमीटर प्रति साल चलना सामान्य माना जाता है. कई बार ज्यादा चली हुई लेकिन समय पर सर्विस कराई गई कार भी अच्छी कंडीशन में होती है, इसलिए सर्विस रिकॉर्ड जरूर देखें.
सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले बाजार की अच्छी तरह रिसर्च करें. दोस्तों से सलाह लें, सोशल मीडिया और ऑनलाइन फोरम्स पर असली यूजर्स के अनुभव पढ़ें और यह जानने की कोशिश करें कि जिस मॉडल को आप खरीदना चाहते हैं, उसमें कोई आम समस्या तो नहीं है.
पुरानी कार की कीमत सिर्फ मॉडल और साल से नहीं, बल्कि बाजार की मांग से तय होती है. थोड़ी रिसर्च से आपको सही कीमत का अंदाजा हो जाएगा और आप बेहतर मोलभाव कर पाएंगे.
अगर सही जानकारी और समझदारी के साथ सेकंड हैंड कार खरीदी जाए, तो यह एक बेहतरीन और किफायती फैसला साबित हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Second Hand Luxury Car: सेकेंड हैंड BMW-Mercedes लेने का प्लान? पहले जान लें फायदे और नुकसान
न्यूज 24 पर पढ़ें ऑटो, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in