एसडीपीओ ने किया मोहर्रम जुलूस के मार्गों का निरीक्षण – Live Hindustan

चाईबासा, संवाददाता। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बहामन टूटी के नेतृत्व में मोहर्रम जुलूस निकलने वाले प्रमुख मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों की स्थिति, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही संभावित संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली घटनाओं पर कड़ी नजर रखने की रणनीति बनाई गई है।
निरीक्षण के दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से भवनों की छतों एवं आसपास के क्षेत्रों की निगरानी की गई। पर्व के दौरान भी ड्रोन के जरिए लगातार नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर सदर थाना प्रभारी हीरालाल महतो, पुलिस बल के जवान तथा नगर परिषद के कर्मी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News