यांत्रिक कारखाना को मिला प्लेटिनम शील्ड सम्मान – Live Hindustan

गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर ने हरित औद्योगिक विकास और संसाधन दक्षता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ग्रीन बिजनेस सेंटर की ओर से 18 एवं 19 जून को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ग्रीनको समिट-2026 में यांत्रिक कारखाना को ग्रीनको प्लैटिनम शील्ड से सम्मानित किया गया है। रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने कहा कि हरित विकास केवल अभियान तक सीमित न रहे, बल्कि रेलवे की दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बने। यांत्रिक कारखाना ने यही काम किया है। इसकी बदौलत कारखाना को यह सम्मान हासिल हुआ है। इस वर्ष भारतीय रेल की केवल दो कार्यशालाओं को यह सम्मान प्राप्त हुआ, जिनमें यांत्रिक कारखाना भी शामिल है。

समिट में मुख्य कारखाना प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने यह सम्मान ग्रहण किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि कारखाने के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों, अनुशासित कार्य-संस्कृति और हरित सोच का परिणाम है। कारखाने में जल की खपत में लगभग 80 प्रतिशत कमी, विशिष्ट ऊर्जा खपत में लगभग 35 प्रतिशत सुधार तथा ऊर्जा आवश्यकता का करीब 30 प्रतिशत हिस्सा सौर स्रोतों से पूरा किया जा रहा है।

पुरस्कार ग्रहण के मौके पर उप मुख्य यांत्रिक अभियंता/संयंत्र एचआर खान, ग्रीनको प्रभारी सोनू सिंह और अभिजीत सेन मौजूद रहे। बता दें कि ग्रीनको प्लैटिनम शील्ड उन संस्थानों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने पर्यावरणीय प्रतिबद्धताओं को दैनिक कार्य-संस्कृति और परिचालन व्यवस्था में सफलतापूर्वक समाहित किया है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News