IND vs NZ 4th T20I: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से क्यों OUT हुए ईशान किशन? सूर्यकुमार यादव ने दी शॉकिंग न्यूज – Zee News

India vs New Zealand Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट फैंस को बुधवर (28 जनवरी) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में नहीं खेल रहे हैं. मुकाबले से पहले इस बात के संकेत बिल्कुल भी नहीं मिले थे.
Trending Photos
India vs New Zealand Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट फैंस को बुधवर (28 जनवरी) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब उन्हें पता चला कि विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में नहीं खेल रहे हैं. मुकाबले से पहले इस बात के संकेत बिल्कुल भी नहीं मिले थे. टॉस के समय अचानक सूर्यकुमार यादव ने बताया कि बाएं हाथ का यह खिलाड़ी इस मुकाबले में नहीं खेल रहा है.

अर्शदीप सिंह की हुई वापसी

विशाखापत्तनम में ईशान किशन की जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में वापस बुलाया. भारत ने पांच मैचों की सीरीज का इस्तेमाल T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने वर्ल्ड कप में जाने वाले खिलाड़ियों को जरूरी गेम टाइम देने के लिए किया है. इस कारण खिलाड़ियों को रोटेट किया जा रहा है. टीम इंडिया कीवियों के खिलाफ सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

ईशान किशन क्यों नहीं खेल रहे हैं?
ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन से बाहर किए जाने से कई लोग हैरान थे क्योंकि वह इन-फॉर्म बल्लेबाजों में से एक थे. सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के बारे में अपडेट दिया और कहा कि उन्हें बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्हें हल्की चोट लगी है. ईशान को कुछ सालों बाद टी20 टीम में वापस बुलाया गया था और उन्हें बैक-अप विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया गया था. उन्होंने तुरंत असर दिखाया और शानदार पारियां खेलीं. किशन ने दूसरे टी20 में एक तूफानी अर्धशतक बनाया था.
ये भी पढ़ें: चेतेश्वर पुजारा की किस्मत खराब… टी20 में शतक से चूके, 165 की स्ट्राइक रेट से जमकर कूटे रन
भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव
ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की अदला-बदली के अलावा भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ. कई लोग उम्मीद कर रहे थे कि भारत वरुण चक्रवर्ती को खिलाएगा, लेकिन टीम ने उन्हें शामिल नहीं किया. ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि भारत नहीं चाहता कि न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप से पहले वरुण की मिस्ट्री से वाकिफ हो जाए. अक्षर पटेल को भी शामिल नहीं किया गया था, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पुष्टि की कि वह आखिरी मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए फिट होंगे.
ये भी पढ़ें: ICC Rankings: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सूर्यकुमार यादव को रैंकिंग का बूस्टर, डायरेक्ट टॉप-10 में मारी एंट्री
चौथे टी20 मैच में भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने वाले रोहित ईटीवी, दैनिक भास्कर, जनसत्ता और अमर उजाला होते हुए जी न्यूज में हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के तौर पर स्पोर्ट्स…और पढ़ें
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News