Bihar News Today LIVE: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राबड़ी आवास पहुंचे, तेजस्वी भी गए थे गवर्नर हाउस – Jansatta

Bihar Latest Breaking News Today LIVE Updates: राजधानी पटना में पिछले कई दिनों से बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली को लेकर अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। अभ्यर्थियों की मांग है कि पेपर को रद्द कर के नए सिरे से परीक्षा कराई जाए। छात्रों ने पेपर लीक मामले में कई छात्र संगठन एक मंच पर आ गए हैं। इसको लेकर सभी एक बैनर के तले आंदोलन करेंगे इसका निर्णय हुआ है। इसी के तहत बुधवार को सभी अभ्यर्थी मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध जताएंगे। वहीं छात्र संगठनों ने ऐलान किया है कि यदि सरकार ने उनकी बात नहीं मानी तो 3 जनवरी को सभी छात्र पटना में सीएम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे। मॉर्निंग वॉक पर निकले बिहार सरकार में मंत्री रत्नेश सदा को ऑटो वाले ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में सुरक्षाकर्मी समेत 4 लोग घायल हो गए हैं।
नए साल के अवसर पर जहां पूरे प्रदेश में लोग खूब आनंद ले रहे हैं। इसी अवसर ‘द प्लुरल्स पार्टी’ की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने चेहरे से मास्क हटा दिया है। नए साल उन्होंने ट्वीट करके लिखा है ‘2025 की शुभ बेला आई।’ वहीं रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 3 परिवरों का चिराग बूझ गया है। यूपी से जुड़ी सभी बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Bihar News Today LIVE: बिहार के वैशाली में सुधा डेयरी की गाड़ी अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस दौरान कई लोग घायल हो गए।
Bihar News Today LIVE: RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “… नए साल में हमने संकल्प लिया है कि इस बार बिहार से बेरोजगारी और पलायन खत्म कर देंगे। हम नए साल में नई सरकार बनाएंगे। हम ऐसी सरकार बनाएंगे जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी… जहां अफसरशाही को खत्म किया जाएगा… यदि सभी लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ होगा तो हम इस संकल्प में जरूर कामयाब होंगे… इस नए साल में हमें बिहार को आगे बढ़ाना है…”
Bihar News Today LIVE: बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल बुधवार को आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) राबड़ी आवास पहुंचे हैं। वो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी से नववर्ष पर मुलाकात करने पहुंचे हैं। राज्यपाल के राबड़ी आवास जाने से पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी राजभवन में गवर्नर से जाकर मुलाकात की थी। हालांकि प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल का राबड़ी आवास जाना सही नहीं था, लेकिन अभी उन्होंने शपथ ग्रहण नहीं किया है।

राज्यपाल का लालू-राबड़ी ने किया स्वागत
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने स्वागत किया और नव वर्ष की बधाई दी. वहीं आरिफ मोहम्मद खान ने राबड़ी देवी को जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ लालू परिवार को नए साल की मुबारकबाद दी।बिहार के नवनियुक्त उसके बाद राज्यपाल लालू यादव और उनके परिवार से मिलकर वापस निकल गए. लालू आवास में उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्यों से हुई।
नए साल में आरजेडी ने नया पोस्टर जारी किया है। जिसपर लिखा है, ‘आओ चलें तेजस्वी संग, सरकार बनेगी अबकी यंग।’
सीएम नीतीश कुमार ने नालन्दा में अपनी माँ की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद ने नए साल पर सभी को शुभकामनाएं दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को जन्मदिन की भी बधाई दी है।
‘द प्लुरल्स पार्टी’ की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने चेहरे से मास्क हटा दिया है।

रोहतास में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले बिहार सरकार में मंत्री रत्नेश सदा का रोड एक्सीडेंट हुआ है। इस हादसे में मंत्री सदा समेत 4 सुरक्षागार्ड चोटिल हुए है।
मौसम विभाग ने नए साल को लेकर बताया है कि 1 जनवरी को प्रदेश के 25 जिलों मे बारिश हो सकती है। साथ ही ठंड भी बढ़ने का अनुमान है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News