1000 करोड़ कमाने वाली 'कल्कि' में दीपिका को इस एक्ट्रेस ने किया र‍िप्लेस, हो रही चर्चा – AajTak

Feedback
नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. भले ही फिल्म के प्रोड्यूसर वायजयंती मूवीज और डायरेक्टर इस बारे में चुप हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं. प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर इस फिल्म से दीपिका पादुकोण के एग्जिट के बाद खबर है कि साई पल्लवी उन्हें रिप्लेस करेंगी.
क्या साई पल्लवी निभाएंगी SUM-80 का रोल?
हिदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर 2025 में, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर होने के बाद, दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को भी छोड़ दिया था. खबरों के मुताबिक, दीपिका ने करीब 20 दिनों तक शूटिंग की थी, लेकिन बाद में फीस बढ़ाने की मांग की, जिसके बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी.
अब फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि मेकर्स दीपिका की जगह साई पल्लवी को लेने पर विचार कर रहे हैं. सोर्स का कहना है कि- अभी कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन हां, दीपिका के बाहर होने के बाद साई पल्लवी को SUM-80 के रोल के लिए देखा जा रहा है. मेकर्स को लगता है कि वो इस किरदार के लिए एकदम सही होंगी.
हालांकि उन्होंने ये भी साफ किया कि अभी बाकी बातें अफवाह हैं. साई पल्लवी को फाइनल हो चुकी हैं और वो शूटिंग शुरू कर चुकी हैं जैसी कोई बात में फिलहाल सच्चाई नहीं है. उन्होंने कहा कि जब तक ऑफिशियल ऐलान नहीं होता, तब तक किसी खबर पर भरोसा न करें. अभी तक प्रोड्यूसर या डायरेक्टर की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मालूम हो कि ये सारा विवाद तब शुरू हुए था, जब दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट करने की डिमांड सामने आई थी. इसके बाद वो संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट से बाहर तो हुई हीं, साथ ही कल्कि 2898 एडी से भी हाथ धोना पड़ा था. मेकर्स ने खुद एक पोस्ट शेयर कर दीपिका के फिल्म से बाहर होने की बात कही थी.
‘कल्कि 2898 AD’ के अंत में SUM-80 की कहानी?
SUM-80, जिसका असली नाम सुमति है, प्रोजेक्ट K की एक प्रयोगशाला में रखी गई गर्भवती महिला होती है. वो कल्कि की भविष्यवाणी की गई मां है. तेलुगु वर्जन में दीपिका पादुकोण के किरदार के लिए शोभिता धुलिपाला ने डबिंग की थी.
जब SUM-80, कमल हासन के किरदार सुप्रीम यास्किन की लैब से भाग जाती है, तो उसकी देखभाल अमिताभ बच्चन के किरदार अश्वत्थामा करते हैं. फिल्म के अंत में, प्रभास का किरदार भैरव गर्भवती SUM-80 को लेकर वहां से भाग जाता है. इसी दौरान अश्वत्थामा को एहसास होता है कि भैरव उनके दोस्त कर्ण का पुनर्जन्म है. 
वहीं यास्किन, SUM-80 के गर्भ में पल रहे बच्चे के सीरम से ताकत हासिल करने के बाद, खुद उसे पकड़ने की कसम खाता है. ‘कल्कि 2898 AD’ जून 2024 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने दुनियाभर में ₹1042 करोड़ की कमाई की थी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News