Rajasthan Live News: केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू आज सुबह जयपुर पहुंचेंगे! बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद, वे जयपुर से अजमेर दरगाह के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर लेकर जाएंगे. अजमेर दरगाह में सुबह 11 बजे चादर पेश की जाएगी.
Trending Photos
Rajasthan Live News: केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू आज सुबह जयपुर पहुंचेंगे, जहां बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद, मंत्री रिजीजू जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर लेकर अजमेर दरगाह के लिए जाएंगे. अजमेर दरगाह में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री की चादर दरगाह में पेश की जाएगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज उदयपुर के दौरे पर आ रहे हैं. वह सुबह 10:25 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और इसके बाद 10:30 बजे डूंगरपुर के सागवाड़ा के लिए रवाना होंगे. वहां वह स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पुनः 2:35 बजे महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और 2:40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
Rajasthan Live News: काशीराम जयपुर। दिल्ली में कोहरे के चलते नहीं हो सकी फ्लाइट्स की लैंडिंग। बीती रात एक दर्जन फ्लाइट्स हुई जयपुर डायवर्ट। इंडिगो की बेंगलुरु से दिल्ली फ्लाइट 6E-818, इंडिगो की भुवनेश्वर से दिल्ली फ्लाइट 6E-2024, इंडिगो की नागपुर से दिल्ली फ्लाइट 6E-2652, इंडिगो की मंगलुरु से दिल्ली फ्लाइट 6E-2344, इंडिगो की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट 6E-651, इंडिगो की हैदराबाद से दिल्ली फ्लाइट 6E-647, स्पाइसजेट की मुंबई से दिल्ली फ्लाइट SG-710, स्पाइसजेट की सिलीगुड़ी से दिल्ली फ्लाइट SG-901, स्पाइसजेट की गुवाहाटी से दिल्ली फ्लाइट SG-159, स्पाइसजेट की चेन्नई से दिल्ली फ्लाइट SG-458, इसके अलावा एक इंटरनेशनल फ्लाइट भी हुई जयपुर डायवर्ट। होचीमिन्ह सिटी से दिल्ली की वियतजेट एयर की फ्लाइट VJ-895 हुई डायवर्ट। बैंकॉक से दिल्ली जा रही एक चार्टर फ्लाइट भी हुई डायवर्ट। रात 12 से 2 बजे तक जयपुर डायवर्ट हुई फ्लाइट्स। करीब 3 घंटे बाद 7 फ्लाइट्स हुई वापस दिल्ली रवाना। 4 फ्लाइट व 1 चार्टर फ्लाइट अभी भी जयपुर में अटके हुए।
Rajasthan Live News: जयपुर अजमेर ख्वाजा गरीब नवाज का 813वां उर्स PM नरेंद्र मोदी की ओर से आज पेश होगी चादर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचें जयपुर एयरपोर्ट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती ने किया स्वागत, किरेन रिजिजू जयपुर से सड़क मार्ग से पहुंचेंगे अजमेर देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी जाएगी दुआ PM मोदी का बुलंद दरवाजे से पढ़ा जाएगा संदेश
Rajasthan Live News: राजनीतिक और निजी बिजनेस की लड़ाइयों में उलझ गया शिव इलाका निर्दलीय विधायक रविन्द्र सिंह भाटी के खिलाफ आमजनता हाई टेंशन तार बिछाने के मामले में दो गुटों में ठनी एक तरफ ग्रामीण दूसरी तरफ विधायक समर्थक मुआवजे समेत कई मामलों पर तनातनी कायम शिव हड़वा गांव में लग गए हैं आंदोलन के दो तंबू एक में काम करने के समर्थक एक में विरोधी आंदोलन रखें हैं जारी प्रशासन और सरकार के सामने काम शुरू करवाने की बड़ी चुनौती
Rajasthan Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज अजमेर दरगाह में ख्वाजा साहब को चादर पेश की जाएगी. इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरण रिजीजू जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा. मंत्री रिजीजू जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा पीएम मोदी की चादर को लेकर अजमेर दरगाह के लिए जाएंगे. अजमेर दरगाह में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री की चादर ख्वाजा साहब को पेश की जाएगी. इस दौरान केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, विधायक अनीता भदेल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
Rajasthan Live News: जयपुर कड़ाके की सर्दी के गिरफ्त में राजधानी ! जयपुर सहित कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप 6 जनवरी तक तेज हवाओं का दौर रहेगा जारी राज्य के ज्यादातर जिलों में लुढ़कता जा रहा पारा मौसम विभाग में अनुसार कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं शीतलहर के साथ कोहरे का भी अलर्ट जारी
Rajasthan Live News: केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री किरण रिजीजू आज सुबह जयपुर पहुंचेंगे. वह सुबह 7 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, जहां बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद, मंत्री रिजीजू जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चादर लेकर अजमेर दरगाह के लिए जाएंगे. अजमेर दरगाह में सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री की चादर दरगाह में पेश की जाएगी. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
Rajasthan Live News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज डूंगरपुर के सागवाड़ा का दौरा करेंगे, जहां वे रामकथा में शामिल होंगे. इसके अलावा, वे स्थानीय लोगों के सहयोग से बनाए गए रिवर फ्रन्ट का जायजा लेंगे. वहीं, अशोक गहलोत और गोविन्द डोटासरा जयपुर में होंगे.
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.