Feedback
केंद्रीय जांच ब्यूरो ने शनिवार को 19 सालों से फरार एक मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी का कहना है कि दोनों पर 2006 में केरल में एक महिला और उसके नवजात जुड़वां बेटियों की नृशंस हत्या का आरोप है. और ये पिछले 19 सालों से फरार थे. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को एर्नाकुलम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
यह मामला 10 फरवरी 2006 को कोल्लम जिले के आंचल में 24 वर्षीय महिला और उसकी 17 दिन की नवजात जुड़वां बेटियों की नृशंस हत्या से संबंधित है. शुरुआत में ये मामला एक स्थानीय पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था, लेकिन जनवरी 2010 में केरल हाईकोर्ट ने जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंप दिया. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने 6 फरवरी 2010 को फिर मामला किया था.
सीबीआई को शुरुआती जांच में पता चला कि महिला और उसकी दोनों जुड़वां बेटी की हत्या कोल्लम निवासी दिविल कुमार और उसके दोस्त राजेश ने की थी. और तभी से ये दोनों आरोपी फरार थे. सीबीआई ने अपनी जांच के बाद दोनों फरार आरोपियों के खिलाफ एर्नाकुलम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष सीबीआई द्वारा एक आरोपपत्र दाखिल किया था. जिन्हें अदालत द्वारा घोषित अपराधी करार दिया था.
पुडुचेरी में बस गए थे आरोपी
दोनों फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए एजेंसी ने कई प्रयास किए. साथ ही खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीबीआई अधिकारियों की एक टीम ने पुडुचेरी से दिविल कुमार और राजेश को खोज निकाला. इसके बाद शुक्रवार 3 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
सीबीआई को जांच में ये भी पता चला कि हत्या करने के बाद से दोनों आरोपियों ने अपनी पहचान छिपा ली और अपने नाम बदल लिए. दिविल कुमार ने अपना नाम बदलकर विष्णु रख लिया तो राजेश ने अपना नाम प्रवीण कुमार रख लिया. उन्होंने पुडुचेरी में शादी की, संपत्ति खरीदी और फिर वहीं बस गए.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू