यूपी के इस जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद – Hindustan Hindi News

Maharajganj News: यूपी के महाराजगंज जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) योजना के अंतर्गत आगामी 17 मार्च से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है। जिला प्रशासन ने इसके लिए कमर कस ली है। डीएम संतोष कुमार शर्मा के अनुमोदन के बाद जिले भर में कुल 138 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। शासन ने इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि गेहूं की बिक्री के लिए किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। किसान खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल या यूपी किसान मित्र ऐप के जरिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान किसानों को अपने बोए गए गेहूं के रकबे का सही विवरण देना होगा। मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी (ओटीपी) के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया को लॉक किया जा सकेगा। विभाग के मुताबिक अभी तक गेहूं बिक्री के लिए 15 सौ किसान पंजीकरण करा चुके हैं।
दूरदराज क्षेत्र में किसानों के घर जाकर गेहूं 18 मोबाइल केन्द्र: खाद्य एवं विपणन विभाग के अनुसार जनपद में विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से खरीद सुनिश्चित की जाएगी। इसमें खाद्य विभाग के 30 केंद्र, पीसीएफ के 49 केंद्र, पीसीयू के 42 केंद्र, यूपीएसएस के 15 केंद्र व भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के 2 केंद्र हैं। कुल 138 केंद्रों में से 18 केंद्रों को मोबाइल केंद्र के रूप में संचालित किया जाएगा, जो दूर-दराज के क्षेत्रों में जाकर किसानों से सीधे गेहूं खरीदेंगे।
डिप्टी आरएमओ ने किसानों से अपील किया है कि अपनी उपज का भुगतान बिना किसी देरी के सीधे अपने खाते में पाने के लिए बैंक खाते को आधार से लिंक अवश्य करा लें। साथ ही खाते की एनपीसीआई से मैपिंग होना अनिवार्य है। जिससे डीबीटी के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी व त्वरित बनी रहे।
डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने कहा कि महराजगंज में गेहूं खरीद की सभी तैयारी पूरी की जा रही है। आगामी 17 मार्च से जिले में खरीद होगी। इसके लिए 138 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें से 18 मोबाइल क्रय केन्द्र हैं। यह मोबाइल केन्द्र दूर-दराज क्षेत्र में किसानों के पास पहुंच गेहूं खरीद करेंगे। किसानों से अपील है कि वह अपना खाता आधार से लिंक करा लें। बैंक खाते का एनपीसीआई से मैपिंग होना भी अनिवार्य है। किसान समय रहते सभी प्रक्रिया पूरी करा लें, जिससे बिक्री में कोई अड़चन ना आए।
अजय कुमार सिंह पिछले आठ वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में पूर्वांचल के बड़े हिस्से से खबरों का कोआर्डिनेशन देख रहे हैं। वह हिन्दुस्तान ग्रुप से 2010 से जुड़े हैं। पत्रकारिता में 27 वर्षों का लंबा अनुभव रखने वाले अजय ने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। हिन्दुस्तान से पहले वह ईटीवी, इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के लिए अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। अजय राजनीति, क्राइम, सेहत, शिक्षा और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को गहराई से कवर करते हैं। बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अजय फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में असिस्टेंट एडिटर हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति और क्राइम की खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News