रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ थमने का नाम नहीं ले रही है। इसने बॉक्स ऑफिस पर दूसरा ब्लॉकबस्टर वीकेंड दिया। दूसरे शुक्रवार और शनिवार तूफ़ान बनकर छाई ‘धुरंधर 2’ 11वें दिन यानी दूसरे रविवार सुनामी बन गई। ट्रेड ट्रेकिंग वेबसाइट sacnilk.com की रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म ने भारत में 11वें दिन लगभग 69.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें से लगभग 64 करोड़ रुपए फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन ने कमाए।
दूसरे वीकेंड में आदित्य धर के निर्देशन में बनी स्पाय एक्शन ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ लगभग 173 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। दूसरे वीकेंड में फिल्म ने इतनी कमाई की है, जितनी कई हिंदी फ़िल्में लाइफटाइम भी नहीं कमा पाई हैं।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Collection Day 10: ‘धुरंधर 2’ फिर बनी सुनामी! अब किन 2 फिल्मों को पीछे छोड़ा?
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर 2’ ने भारत में अब तक लगभग 847.87 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अगर अकेले हिंदी वर्जन की बात करें तो इस फिल्म ने लगभग 811 करोड़ रुपए से ज्यादा कूट डाले हैं। इसके साथ ही यह 800 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में पहले से अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2 : द रूल’ (हिंदी वर्जन) और ‘धुरंधर’ शामिल हैं, जिनका लाइफटाइम कलेक्शन क्रमशः 830.10 करोड़ रुपए और 895.96 करोड़ रुपए रहा। माना जा रहा है 12वें दिन हिंदी बेल्ट में ‘धुरंधर 2’ ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
पेड प्रीव्यूज (18 मार्च 2026) : 43 करोड़ रुपए
पहला दिन (19 मार्च 2026) : 102.55 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (20 मार्च 2026) : 80.72 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (21 मार्च 2026): 113 करोड़ रुपए
चौथा दिन (22 मार्च 2026) : 114.85 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (23 मार्च 2026) : 65 करोड़ रुपए
छठा दिन (24 मार्च 2026) : 56.60 करोड़ रुपए
सातवां दिन (25 मार्च 2026) : 48.75 करोड़ रुपए
आठवां दिन (26 मार्च 2026) : 49.70 करोड़ रुपए
नौवां दिन (27 मार्च 2026) : 41.75 करोड़ रुपए
दसवां दिन (28 मार्च 2026): 62.85 करोड़ रुपए
ग्यारहवां दिन (29 मार्च 2026): 69.10 करोड़ रुपए*
अब तक का कुल कलेक्शन : 847.87 करोड़ रुपए*
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Saturday Collection में सभी रिकॉर्ड चूर, पर नं.1 बनने से रह गई इतनी दूर
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,338 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इस फिल्म ने भारत में ग्रॉस 1,013 करोड़ रुपए से ज्यादा और विदेशों में ग्रॉस 325 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड ऑफिस पर ‘धुरंधर’ के ग्रॉस कलेक्शन को पछाड़ दिया है, जो लगभग 1,307.35 करोड़ रुपए था। हिंदी फिल्मों में अब इससे आगे सिर्फ आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ है, जिसने दुनियाभर में लगभग 2,070.30 करोड़ रुपए कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।