—विज्ञापन—
देशभर में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. सुबह और शाम के समय चल रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का एहसास तो हो रहा है लेकिन दोपहर के समय तेज धूप के कारण तेज हवाओं का असर अब कुछ खास नहीं दिख रहा है. वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दो पश्चिमी विक्षोभ की जानकारी दी है. पश्चिमी विक्षोभों के कारण कई राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी होने का भी अलर्ट जारी किया गया है.
IMD ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 6 फरवरी और 9 से 11 फरवरी के बीच कई राज्यों जिनमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, इसके अलावा 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा आईएमडी ने उत्तर भारत में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने की आशंका जताई है, जिससे ठंड में थोड़ी कमी आ सकती है.
7 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और रात के समय धुंध छाई रहेगी. 8 और 9 फरवरी को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली से अगले 10-15 दिनों में ठंड का असर कम हो जाएगा.
पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद लखनऊ सहित प्रदेश के मैदानी इलाकों में हवा की दिशा बदल गई है. इसके असर से पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा के कारण प्रदेश में न्यूनतम पारा भी कम हो गया है और घना कोहरा छाए रहने की स्थिति बनी हुई है. वहीं, मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में यूपी के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.
बिहार में दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिसके कारण दोपहर के समय ठंड का असर कम ही दिखाई दे रहा है. हालांकि कई इलाकों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार का मौसम सामान्य रहने की संभावना है.
उत्तराखंड में बर्फबारी के चलते 7 और 8 फरवरी को कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके अलावा न्यूनतम तापमान 5-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. फिलहाल अगले कुछ दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है और ठंड बनी रहेगी.
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभों के असर से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है. पूर्वी राजस्थान के सीकर में देश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और शाम के समय अभी कड़ाके की ठंड पड़ेगी.
जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई. वहीं, यहां 9 से 11 फरवरी के बीच फिर से व्यापक बारिश और हिमपात की संभावना है. 10 फरवरी को तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in