Feedback
मिथुन (Gemini):-
Cards:- The Moon
कुछ व्यर्थ के खर्चों के चलते मित्र से उधार ले सकते है. महिला मित्रों के साथ संयमित व्यवहार करें. परिवार के छोटे सदस्य की तबियत के चलते चिंतित हो सकते है. किसी सहयोगी की ईर्ष्या के चलते चिड़चिड़ाहट बढ़ सकती है. किसी भी स्थिति में आपा न खोये. शांति से समाने वाले की भावनाओं को समझें. प्रिय की बातों के प्रति जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे. पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर लापरवाह न बनें. स्वयं की कलात्मक और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते है.
जीवनसाथी के साथ वाद विवाद हो सकता है, जो मौके हाथ से निकल गए है. उनको लेकर अफसोस न करें. किसी ऐसे व्यक्ति से परिचय हो सकता है. जो आपकी सोचने समझने के दृष्टिकोण को बदल दें. किसी नए कार्य की शुरुआत करने का विचार मन में आ सकता है. जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक रहेगा. इस समय नौकरीपेशा लोगों को कार्य क्षेत्र में थोड़ा सतर्क रहना होगा. किसी कार्य में की गई छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है. दूसरों को बातों में न आएं. अपने निर्णय स्वयं लें.
स्वास्थ्य: स्वयं को स्वास्थ्य रखने के लिए तले भुने खाने से दूर रहें. सुपाच्य भोजन करें.
आर्थिक स्थिति:किसी को बिना लिखा पढ़ी के उधार न दें. पैसों के लेनदेन का हिसाब किताब स्वयं करें.
रिश्ते: पुराने मित्र से मिलकर बचपन की यादें ताजा कर सकते है. जीवनसाथी के अतीत को लेकर चिंतित हो सकते है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू