कुंडवा चैनपुर पुलिस ने गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा के परसा गांव के समीप से 120 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खंडों नेपाल सीमा सड़क पर की गई।
जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 36 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, तस्कर नेपाल सीमा क्षेत्र से शराब लेकर गंवई रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान ढाका थाना क्षेत्र के करसहियां निवासी शब्बीर अहमद के पुत्र मोहम्मद फैज और जमादार दास के पुत्र हरिओम कुमार के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस वाहन और जवानों को देखते ही तस्करों ने शराब फेंककर गंवई रास्ते से भागने की कोशिश की। हालांकि, उपस्थित पुलिस बल के सहयोग से दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया गया।
दोनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद एवं मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.