ब्रेकिंग न्यूज (कॉन्सेप्ट फोटो)
09 Jan 2025 03:22 PM (IST)
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बोले PM मोदी
Hindi Breaking News Live Updates : प्रवासी भारतीय सम्मेलन में PMमोदी ने कहा है कि -भविष्य युद्ध में नहीं है बुद्ध में है। इसके साथ ही उन्होने आगे कहा प्रवासी भारतीयों के चलते मुझे दुनिया में सिर ऊंचा रखने का अवसर मिलता है।
09 Jan 2025 03:08 PM (IST)
अब संभल दंगे की दोबारा जांच नहीं होगी
Hindi Breaking News Live Updates: संभल के SP ने बताया है कि 1978 संभल दंगे की दोबारा जांच नहीं होगी, और जांच की बात को खारिज कर दिया और कहा ये बेबुनियाद है। ये एक भ्रम है जो सोशल मीडिया और कई जगहों पर फैलाई जाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा कुछ भी नहीं है।
09 Jan 2025 03:03 PM (IST)
प्रयागराज में डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी
Hindi Breaking News Live Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज में डिजिटल मीडिया सेंटर का उद्घाटन शाम 5:45 बजे करने वाले है। इसके साथ ही वो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी कुंभ आयोजन से संबंधित योजनाओं और तैयारियों पर चर्चा करना है।
09 Jan 2025 02:54 PM (IST)
प्रयागराज: मुख्यमंत्री योगी ने महांकुभ में तैयारियों का जायजा लिया
Hindi Breaking News Live Updates: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर प्रयागराज पहुंचे हैं। आज महाकुंभ में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने टेंट सिटी का भी जायजा लिया। प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हो रही है। इसका समापन 26 फरवरी को होगा।
Hindi Breaking News Live Updates: संभल, बदायूं के बाद अलीगढ़ जामा मस्जिद पर विवाद शुरू हो गया है। मस्जिद में शिव मंदिर होने का दावा किया जा रहा है। कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग ने अमेरिका में तबाही मचा दी है।