30 अप्रैल 2026 को गिफ्ट निफ्टी में बड़ी गिरावट
Global Share Market News Today (ग्लोबल मार्केट 30-Apr-2026) : आज का वैश्विक बाजार (30-Apr-2026): ब्रेंट क्रूड के दाम 2022 के बाद पहली बार 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। इसकी वजह से ग्लोबल शेयर बाजारों में बिकवाली का दबाव है। खासतौर पर एशियाई बाजारों में आज कमजोरी देखने को मिली, जहां Nikkei, Hang Seng और Jakarta Composite में गिरावट दर्ज की गई। GIFT Nifty भी 145 अंक तक फिसला, जिससे भारतीय बाजार में गैप डाउन ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।
इससे पहले बुधवार को US मार्केट्स में हल्की कमजोरी के बावजूद ओवरऑल ट्रेंड मजबूत दिखा। लेकिन, अब यूएस का फ्यूचर इंडेक्स Dow Jones Futures करीब 0.39% गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि इससे पहले S&P 500 और Nasdaq लगभग फ्लैट रहे। हालांकि, तीनों इंडेक्स की टेक्निकल रेटिंग अभी भी “Very Bullish” बनी हुई है, जो बताती है कि गिरावट फिलहाल करेक्शन है, ट्रेंड रिवर्सल नहीं।
GIFT Nifty से निगेटिव ओपन के संकेत
GIFT Nifty करीब 145 अंक नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे भारतीय बाजार के लिए कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। जबकि, इससे पहले बुधवार को भारतीय बाजार में मजबूती देखी गई थी। इंट्रा डे में निफ्टी 300 और सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा उछल गए थे। बहरहाल, गिफ्ट निफ्टी आज Sensex और Nifty में बड़ी गिरावट के संकेत दे रहा है।
यूरोपीय बाजारों में कमजोरी दिखी। FTSE में 1% से ज्यादा गिरावट रही और यह बिकवाली हावी होने का संकेत है। CAC और DAX में सीमित गिरावट रही, लेकिन दोनों का ट्रेंड “Neutral” बना हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि यूरोप में अनिश्चितता जारी है।
एशियाई बाजारों में दबाव ज्यादा दिखा। Nikkei, Hang Seng और Jakarta Composite में 1% तक की गिरावट आई। खासतौर पर Hang Seng और Jakarta “Bearish” और “Very Bearish” जोन में हैं।
Brent Crude 120 डॉलर के पार पहुंच गया। हालांक, गुरुवार सुबह एशिया सेशन की शुरुआत में फिलहाल यह 112 डॉलर प्रति बैरल के करीब 2% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। जबकि, WTI Crude भी 109 डॉलर के आसपास मजबूती दिखा रहा है। वहीं Gold में हल्की बढ़त है, लेकिन टेक्निकल तौर पर यह अभी “Bearish” बना हुआ है। वहीं, Dollar Index 99 के स्तर के आसपास हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जो ग्लोबल करेंसी मार्केट में स्थिरता का संकेत देता है।
कुल मिलाकर तस्वीर यह बनती है कि US मार्केट की मजबूती बरकरार है, लेकिन एशिया में बिकवाली और क्रूड की तेजी ने रिस्क बढ़ा दिया है। ऐसे में भारतीय बाजार पर दबाव रह सकता है, खासकर अगर FIIs सतर्क रुख अपनाते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों… और देखें