—विज्ञापन—
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई सारी फिल्में और सीरीज इन दिनों दर्शकों को अपना दीवानी बना रही है. लेकिन आज हम आपको नेटफ्लिक्स की एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसकी कहानी आपकी रूह को कंपा देगी. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों सर्वाइवल फिल्मों का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. जब भी कई सर्वाइवल फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है. उसे दर्शकों का भरपूर-प्यार और सपोर्ट मिल रहा है, जिस कारण यह फिल्में ओटीटी पर टॉप ट्रेंडिंग में भी शामिल हो रही है.
आज हम भी एक ऐसी ही सर्वाइवल फिल्म लेकर आए हैं, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जमकर देखी जा रही है. इस मूवी में आपको सस्पेंस, थ्रिलर और शानदार एक्शन देखने को मिलता है. वहीं फिल्म की कहानी आपको अंत तक मूवी देखने पर मजबूर भी कर देती है.
इस मूवी का रनटाइम 1 घंटे 36 मिनट है. अगर आप वीकेंड पर कोई बढ़िया फिल्म देखने को प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन होने वाला है. इस मूवी की क्लाईमैक्स आपको हैरान कर देने वाला है.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘एपेक्स’ (Apex) है. इस फिल्म में एक जंगल में रहने वाली एक रॉक क्लाइंबर की कहानी देखने को मिलती है, जो अपने पार्टनर की मौत का गिल्ट लिए हुए अपनी जिंदगी गुजार रही है. हालांकि, इसी बीच मूवी में एक ट्विस्ट आता है, जिसके बाद फिल्म की कहानी अलग मोड़ लेती है.
आपको बता दें कि मूवी में अचानक लोग गायब होने लगते हैं और एक दिन साशा (शार्लीज थेरॉन) भी गायब हो जाती है. बाद में वो खूद को एक जंगल, नदी और एक सीरियल किलर के बीच पाती है. इस मूवी में जिंदगी और मौत की खतरनाक जंग देखने को मिली है. यह फिल्म सिर्फ 24 घंटे में ही टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in