मोटोरोला ने ही महीने Motorola Edge 70 Pro भारत में लॉन्च किया है। यह इंडियन मार्केट का पहला MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर वाला फोन बनकर आया था। अब खबर आ रही है कि ऐज 70 प्रो के बाद कंपनी इसका ‘प्रो+’ मॉडल भी लेकर आ रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक Motorola Edge 70 Pro+ इसी महीने यानी मई में इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
Motorola Edge 70 Pro+ की जानकारी टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा शेयर की गई है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है लेकिन, लीक के अनुसार ऐज 70 प्रो प्लस मई में इंडिया में लॉन्च हो जाएगा। इस मोबाइल को महीने के अंतिम दिनों में भारतीय बाजार में अनाउंस किया जा सकता है जिसकी सेल जून के शुरुआती दिनों में शुरू की जा सकती है।
लीक के मुताबिक मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ इंडिया में 16GB RAM वाला 5G फोन बनकर आएगा। गौरतलब है कि ऐज 70 प्रो 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च हुआ था। वहीं अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि इसमें कंपनी Telephoto लेंस का इस्तेमाल भी करेगी। यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा पर पेश हो सकता है और तीनों ही सेंसर 50 मेगापिक्सल के हो सकते हैं।
Edge 70 Pro Plus 5G फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल 3.5x Telephoto periscope लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ऐज 70 प्रो+ को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा पर लॉन्च किया जा सकता है। मौजूदा ऐज 70 प्रो में टेलीफोटो लेंस नहीं दिया गया था और इसकी जगह डेडिकेटेड 3-इन-1 लाइट सेंसर लगा है।
इसी तरह अपकमिंग 5जी फोन मोटोरोला ऐज 70 प्रो+ में मोबाइल यूजर्स को वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है जो ऐज 70 प्रो में नहीं दिया गया है। बताते चलें कि Motorola Edge 70 Pro पावर बैकअप के लिए 6500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 14 घंटे, 1 मिनट का PCMark battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। इस मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए 90W TurboPower तकनीक का सपोर्ट मौजूद है।
Motorola Edge 70 Pro 5G फोन पर नज़र डालें तो यह मोबाइल 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर पर काम करता है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका AnTuTu score 21,94,258 अचीव आ चुका है। वहीं हैवी परफॉर्मेंस में फोन हीट होने से रोकने के लिए 4600mm² vapor chamber लगाया गया है।
मोटोरोला ऐज 70 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Extreme AMOLED पैनल पर बनी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसपर हाई 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड फोन है जिसे IP68 + IP69 रेटिंग प्राप्त है। मोटोरोला ऐज 70 प्रो 8GB RAM का प्राइस 38,999 रुपये है और 12GB RAM वाले फोन की कीमत 41,999 रुपये है। दोनों में 256GB Storage लगी है।