—विज्ञापन—
Rashmika Mandanna, Vijay Deverakonda: साउथ का पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी शादी के बाद से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बीच अब ऐसी चर्चा हो रही है कि क्या रश्मिका शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गई हैं? आइए जानते हैं कि आखिर क्या है मामला?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है. कपल ने बेहद ग्रैंड वेडिंग की थी, जिसकी अभी तक भी चर्चा हो रही है.
इस बीच अब रश्मिका मंदाना ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि अब हम तीन हो गए. रश्मिका का ये कैप्शन हर किसी का ध्यान खींच रहा है. ये पोस्ट ऐसे समय में आया है, जब विजय देवरकोंडा संग उनकी शादी को सिर्फ डेढ़ महीना हुआ है.
वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में विजय और रश्मिका जैसी दिखने वाली मूविंग ग्राफिक्स नजर आ रही हैं. उनके पास एक खूबसूरत पीले रंग का फूल आता है और मूविंग रेड हार्ट इमोजी भी दिखती हैं.
रश्मिका मंदाना के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं. हालांकि, इसे लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके बारे में ऑफिशियली कुछ सामने नहीं आया है.
एक यूजर ने लिखा कि क्या रश्मिका मां बनने वाली हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या रश्मिका प्रेग्नेंट हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा कि अभी के लिए तीन का मतलब फूल है या फिर तीन का मतलब जूनियर विरोश है.
इसके अलावा इस वीडियो को देखकर ये भी कहा जा रहा है कि क्या रश्मिका ने बच्चों के लिए कोई कार्टून शो लॉन्च किया है? या फिर बच्चों की कोई सीरीज शुरू की है. अब सच क्या है वो खुद रश्मिका ही जानती हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in