आमिर खान से बेटे जुनैद ने बनाई दूरी, लिया बड़ा फैसला, बोले- 'एक दिन' की गलती भारी पड़ गई – AajTak

Feedback
जुनैद खान ने फिल्म ‘महाराज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ भी हुई थी. हालांकि, इसके बाद आई उनकी फिल्में दर्शकों पर खास असर नहीं छोड़ पाईं. अब जुनैद ने एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि अब वो अपने पिता आमिर खान को अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट नहीं सुनाते और इसके पीछे की वजह भी बताई.
क्यों आमिर खान से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं जुनैद?
जब जुनैद से पूछा गया कि क्या वो अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स पर आमिर खान से चर्चा करते हैं? इस पर उन्होंने तुरंत कहा- नहीं, क्योंकि मैं ‘एक दिन’ के समय ये गलती कर चुका हूं.
विक्की लालवानी से बातचीत में जुनैद ने बताया कि फिल्ममेकर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने ‘महाराज’ की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उन्हें थाई फिल्म ‘वन डे’ के राइट्स लेने की बात बताई थी और कहा था कि वो इस कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं. उस वक्त स्क्रिप्ट पर काम चल रहा था. बाद में ‘महाराज’ की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ ने जुनैद को ‘एक दिन’ की पूरी कहानी सुनाई और उन्हें स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि वो तुरंत फिल्म करने के लिए तैयार हो गए.
 कैसे आमिर खान बन गए फिल्म के प्रोड्यूसर?
हालांकि, सिद्धार्थ उस वक्त ‘महाराज’ में बिजी थे, इसलिए उन्होंने कहा कि वो खुद फिल्म डायरेक्ट नहीं कर पाएंगे और किसी दूसरे डायरेक्टर को लाएंगे. इसके बाद जुनैद स्क्रिप्ट लेकर आमिर खान के पास पहुंचे ताकि उनकी राय ले सकें. लेकिन यहां मामला कुछ और ही हो गया. कहानी सुनते ही आमिर इतने इमोशनल हो गए कि उन्होंने तुरंत फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छा जाहिर कर दी.
जुनैद ने बताया- पापा ने उनसे रिक्वेस्ट की कि उन्हें फिल्म प्रोड्यूस करने दिया जाए. उन्होंने कहा, ‘मेरे बेटे के लिए मुझे एक मौका मिल रहा है, प्लीज.’
जुनैद ने आगे कहा- पापा शानदार प्रोड्यूसर हैं, लेकिन उनके साथ दिक्कत ये है कि फिल्म बनने में 5 साल लग जाते हैं. तब मुझे समझ आया कि अगर मैं कोई स्क्रिप्ट पापा के पास ले जाऊंगा तो वो खुद प्रोड्यूस करना चाहेंगे और फिर मेरी 5 साल में सिर्फ एक ही फिल्म आएगी. उनके लिए ये ठीक है, लेकिन मैं अभी करियर शुरू ही कर रहा हूं.
पिता के साथ काम करने में लगेगा वक्त
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आमिर उनके साथ फिर से फिल्म बनाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल वो थोड़ा इंतजार करना चाहते हैं.
जुनैद ने ये भी बताया कि आमिर तब ज्यादा नर्वस हो जाते हैं जब चीजें उनके कंट्रोल में नहीं होतीं.
महाराज के वक्त भी वो मुझसे पूछते थे कि तुम ये फिल्म क्यों कर रहे हो? क्या तुम्हें लगता है ये तुम्हारे लिए सही फिल्म है? हालांकि ‘लवयापा’ के दौरान वो थोड़ा रिलैक्स थे.
डायरेक्टर सुनील पांडे की फिल्म ‘एक दिन’ में जुनैद खान के साथ साई पल्लवी नजर आई थीं. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन्य के बैनर तले बनाया गया था. हालांकि, रिलीज के बाद ये रोमांटिक ड्रामा ना तो क्रिटिक्स को ज्यादा पसंद आया और ना ही दर्शकों को. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News