शेयर बाजार में मंगलवार को भी गिरावट (Stock Market Crash) का सिलसिला जारी है और ज्वेलरी स्टॉक्स दबाव में नजर आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में दो बार देश की जनता से अपील की है कि एक साल के लिए सोना खरीदने से बचें, इसका असर Gold Jewellery बिजनेस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर थम नहीं रहा है. सोमवार को बुरी तरह क्रैश होने के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी टाइटन (Titan), सेनको गोल्ड से लेकर कल्याण ज्वेलर्स तक के शेयर धराशायी हो गए और इन स्टॉक्स में पैसे लगाने वाले निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. (Photo: ITG)
PM Modi ने ऐसा क्यों कहा?
पीएम नरेंद्र मोदी ने न र्सिफ सोना न खरीदने की अपनी की है, तो वहीं पेट्रोल-डीजल का भी इस्तेमाल संभलकर करने के लिए कहा है. Gold को लेकर पीएम मोदी के इस ऐलान का ज्वेलरी स्टॉक क्रैश (Jewellery Stock Crash) के पीछे बड़ा रोल रहा. बता दें कि Middle East War का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि हमारे पड़ोस में जंग जारी है, जिसका असर पूरी दुनिया समेत भारत पर भी पड़ रहा है. ऐसे में एक साल तक सोना न खरीदें और ईंधन की बचत पर ध्यान दें. (Photo: ITG)
Titan शेयर का आज भी बुरा हाल
टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन का शेयर लगातार दूसरे कारोबारी दिन क्रैश (Titan Share Crash) हो गया. ये टाटा स्टॉक बीते कारोबारी दिन सोमवार को दिनभर की गिरावट के बाद 4200 रुपये पर क्लोज हुआ था और मंगलवार को ये गिरावट के साथ 4160 रुपये पर खुला. खराब शुरुआत के बाद ये फिसलता चला गया और मार्केट बंद होने पर टाइटन कंपनी का शेयर 3.50% की गिरावट लेकर 4058 रुपये पर बंद हुआ. इस गिरावट के चलते कंपनी का मार्केट कैप (Titan Market Cap) भी फिसलकर 3.60 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. (Photo: File/ITG)
Senco Gold आज भी क्रैश
अगला ज्वेलरी स्टॉक है, सेनको गोल्ड लिमिटेड का, जो सोमवार को तगड़ी गिरावट झेलने के बाद आज भी बुरी तरह क्रैश (Senco Gold Share Crash) नजर आया. सिर्फ दो दिन में अब तक ये शेयर करीब 14% टूट चुका है. 5130 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली इस कंपनी का शेयर सोमवार को फिसलते हुए 335.55 रुपये पर क्लोज हुआ था और इसकी शुरुआत आज 331.10 रुपये पर हुई, जबकि मार्केट क्लोज होने पर ये 6.36% के आसपास टूटकर 313 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. (Photo: Reuters)
Kalyan Jewellers का शेयर धड़ाम
पीएम नरेंद्र मोदी के सोने पर दिए गए बयान के बाद बड़ी गिरावट झेलने वाला अगला ज्वेलरी स्टॉक है, कल्याण ज्वेलर्स इंडिया का शेयर (Kalyan Jewellers India Share), जिसमें मंगलवार को भी बीते रोज की गिरावट जारी रही. ये स्टॉक दो दिन पहले 8 मई को 424.55 रुपये पर क्लोज हुआ था और अब गिरकर 362 रुपये पर आ गया है. सिर्फ मंगलवार को ही इसमें 6.10% की गिरावट आई. इसका मार्केट कैप गिरकर 37,380 करोड़ रुपये रह गया. (Photo: ITG)
PC Jewellers का शेयर नहीं संभला
पीसी ज्वेलर्स का शेयर भी लगातार बिखरा हुआ नजर आया है. सोमवार को इसमें भी तगड़ी गिरावट आई थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महज 24 घंटे में सोने की खरीदारी न करने से जुड़ी अपील दूसरी बार किए जाने के बाद इस पर दबाव और बढ़ गया. मंगलवार को इसका शेयर PC Jewellers Share गिरावट के साथ 9 रुपये पर खुला था और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में 5.43 फीसदी गिरकर 8.54 रुपये पर क्लोज हुआ. इसके मार्केट कैप में भी गिरावट आई और ये 8230 करोड़ रुपये रह गया. बीते दो दिन में ये स्टॉक 11 फीसदी तक फिसल चुका है. (Photo: Social Media)
Goldiam शेयर का सबसे बुरा हाल
एक और ज्वेलरी कंपनी के शेयर पर पीएम मोदी की अपील का बुरा असर पड़ा है. इसकी कीमत में भी दो दिन में करीब 12 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. मंगलवार को Goldiam International Share 415 रुपये के अपने पिछले बंद की तुलना में गिरकर 414.90 रुपये पर खुला और फिर फिसलते हुए 380.35 रुपये पर आ गया. हालांकि, अंत में मामूली रिकवरी के साथ ये 385 रुपये पर बंद हुआ. इसका मार्केट कैप गिरकर 4340 करोड़ रुपये रह गया था. (Photo: Reuters)
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू