By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company’s Terms & Conditions and Privacy Policy.
दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक नीट का 2026 का एग्जाम, जिसमें भारत के 551 शहरों के 5432 केंद्रों पर 22.5 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, उसे अब रद्द कर दिया गया है. इस परीक्षा को कराने के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग लगे थे, लेकिन फिर भी पेपर लीक हो गया. इससे लाखों छात्रों की पढ़ाई, समय और पैसा बर्बाद हुआ है, और पूरे देश में इस पर बवाल मचा हुआ है. मामले की शुरुआत केरल के एक एमबीबीएस छात्र द्वारा अपने पिता को राजस्थान के सीकर में एक गेस पेपर भेजने से हुई. पिता, जो सीकर में पीजी हॉस्टल चलाते हैं, ने सुबह यह पेपर हॉस्टल की छात्राओं को दे दिया.