PM मोदी की यूएई समेत इन 5 देशों की यात्रा क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? विदेश मंत्रालय – ABP News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में पांच देशों की यात्रा के लिए रवाना होने वाले हैं. उनकी विदेश यात्रा की शुरुआत शुक्रवार (15 मई, 2026) से होगी, जिसका समापन अगले हफ्ते बुधवार (20 मई, 2026) को निर्धारित है. पीएम मोदी की यह यात्रा रणनीतिक स्तर से बेहद अहम मानी जा रही है, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ चार प्रमुख यूरोपीय देश- नॉर्वे, स्वीडन, इटली और नीदरलैंड की यात्रा शामिल है.
इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा का आधार विकसित भारत है. इस यात्रा पर प्रधानमंत्री सभी देशों के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करेंगे, जो भारत को विकसित भारत की तरफ लेकर जाएगा.
विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के दौरे पर क्या कहा?
दिल्ली: PM मोदी के 5 देशों के दौरे पर MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री पांच देशों के दौरे पर निकल रहे हैं उनके दौरे का पहला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात होगा। जैसा कि आप जानते हैं, संयुक्त अरब अमीरात के साथ हमारे बहुआयामी संबंध हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा एक बहुत ही… pic.twitter.com/WfKbRhrxkA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार (12 मई, 2026) को प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा, ‘प्रधानमंत्री पांच देशों के दौरे पर निकल रहे हैं. उनके दौरे का पहला पड़ाव संयुक्त अरब अमीरात (UAE) होगा. सभी जानते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात के साथ हमारे बहुआयामी संबंध हैं, जिनमें ऊर्जा सुरक्षा एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है.’
यह भी पढ़ेंः Explained: तेल-गैस की किल्लत और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?

उन्होंने कहा, ‘इस दौरे के दौरान भी चर्चा का मुख्य विषय ऊर्जा सुरक्षा ही रहेगा. खासतौर पर हम उनके साथ अपनी मौजूदा साझेदारी को और कैसे व्यापक और गहरा बना सकते हैं, ताकि हम अपने खुद के ऊर्जा सुरक्षा ढांचे को प्रभावी ढंग से मजबूत करने और व्यापार के मुद्दे पर भी चर्चा होगी. इसके अलावा, वहां हमारा एक बहुत बड़ा प्रवासी समुदाय रहता है, उनके हित के मुद्दों पर भी बातचीत होगी.’
विकसित भारत पीएम मोदी की यात्रा का मुख्य आधारः MEA

उन्होंने कहा, ‘इस दौरे में चार अन्य देश जो हैं, उनमें नॉर्डिक शिखर सम्मेलन होना तय है और नॉर्वे, स्वीडन, इटली और नीदरलैंड का दौरा किया जाएगा. ये देश इनोवेशन के प्रमुख केंद्र हैं, जहां भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम में पहले से ही काफी काम चल रहा है, वहीं ये देश स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों और हरित बदलाव में काफी आगे हैं, इसलिए इन सभी मुद्दों पर भी बात होगी और देखा जाएगा कि वो सब साझेदारी जो हमें विकसित भारत की तरफ लाता है, उसको और ज्यादा कैसे मजबूत किया जाएगा, ये पीएम मोदी के दौरे का एक मुख्य आधार है.’
यह भी पढे़ेंः Explained: PM मोदी की अपील से अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान? नौकरियां और खेती से लेकर GDP पर बड़ा असर

Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News