कल का राशिफल 21 मई: कन्या समेत कई राशियों का मजबूत होगा आर्थिक पक्ष, ये लोग रहें सतर्क – Hindustan Hindi News

Kal Ka Rashifal 21 May 2026 aries to pisces Horoscope, राशिफल : 21 मई 2026 को गुरुवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 21 मई, गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 21 मई को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क।
मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। पारिवारिक से लेकर आर्थिक जीवन में खलबली मच सकती है। किसी भी बड़े फैसले को लेने से बचें। हालांकि दिन के अंत तक आप मुश्किलों से पार पा लेंगे। व्यापारिक स्थिति मिली-जुली रहने वाली है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से नयापन ला सकता है। प्यार के मामले में आप लकी रहने वाले हैं। आपकी वाणी से लोग आकर्षित होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। करियर में आपको नई पहचान बनाने का मौका मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। आप सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। हालांकि कोई भी फैसला भावुकता में आकर न लें।
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों में असहमति हो सकती है। आत्मविश्वास कमजोर होने के संकेत हैं। खर्चों में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति हिल सकती है। व्यावसायिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप अपने आसपास सकारात्मक वातावरण का अनुभव करेंगे। सामाजिक संबंधों में सुधार होगा। कोई पुराना मतभेद भी सुलझ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अपनों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा हो सकता है। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति आपके पक्ष में नहीं दिख रही है। मानसिक तनाव संभव है। रिश्ते मजबूत होंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकात संभव है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि-वृश्चिक राशि वालों के जीवन में आज उतार-चढ़ाव संभव है। नकारात्मक ऊर्जा से घिर सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। परिवार के किसी सदस्य के साथ अनबन हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर ही बोलें। आर्थिक रूप से स्थिति कमजोर रहेगी, खर्चे हावी हो सकते हैं।
धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कुछ जरूरी काम बन सकते हैं। घर का अशांत माहौल आपको मानसिक तनाव दे सकता है। दिन की शुरुआत योग से करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापारिक स्थिति पहले से सुधर सकती है।
मकर राशि– आज का दिन मकर राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आप अपने लक्ष्यों को पाने में सफल होंगे। हालांकि बच्चों से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वाले आज नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक व व्यापारिक स्थिति सुधरने के संकेत हैं।
मीन राशि- मीन राशि वालों को आज का दिन सावधानी से पार करना होगा। वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें, वरना चोट-चपेट लग सकती है। परिवार की छोटी परेशानी बड़ा रूप ले सकती है। हालांकि कार्यस्थल पर आप अपनी चुनौती पर विजय पा लेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News