कॉकरोच जनता पार्टी : इंस्टाग्राम पर 5 दिन में बना लिए 1.87 करोड़ फॉलोअर्स – AajTak

Feedback
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत अभी कुछ दिन पहले ही हुई हैं और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट को सिर्फ 5 दिन हुए हैं. 5वें दिन में ही कॉकरोच पार्टी के इंस्टा अकाउंट वायरल हो गया है और उनके अकाउंट पर 1.87 करोड़ फॉलोअर्स की संख्या पहुंच गई है. 
कॉकरोच जनता पार्टी ने चौथे दिन में देश की बड़ी राजनीतिक पार्टियों के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलोअर्स के मामले में पीछे कर दिया था. जहां भारतीय जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर करीब 85 लाख फॉलोअर्स हैं और कांग्रेस पार्टी के 1.3 करोड़ फॉलोअर्स हैं. 
इंस्टाग्राम पर वायरल हुई कॉकरोच जनता पार्टी
इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट अचानक से वायरल हो गया है, जहां फॉलोअर्स की संख्या हर घंटे की दर से बढ़ रही है. एक घंटे के अंदर कॉकरोच पार्टी में करीब 5 लाख फॉलोअर्स जुड़ रहे हैं. जहां चौथे दिन की दोपहर तक इसने 1 करोड़ की संख्या पार की थी और अब पांचवे दिन की सुब-सुबह 1.87 करोड़ फॉलोअर्स हो चुके हैं.
कॉकरोच पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत एक व्यंग और मीम प्लेटफॉर्म के रूप में हुई थी, उससे बाद बहुत ही कम समय में ये पार्टी ट्रेंड बन गई है. अब इसके अकाउंट पर पोस्ट होने वाले वीडियो को कुछ घंटे के अंदर लाखों में व्यूज मिल रहे हैं और रिपोस्ट होने वाले वीडियो को भी फायदा मिल रहा है. 
यह भी पढ़ें: 3 घंटे में 30 लाख, 4 दिन में बटोरे 1.3 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स, क्या कॉकरोच पार्टी बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड?
एक्सपर्ट की क्या है राय? 
सोशल मीडिया एक्सपर्ट ने बताया है कि किसी भी अकाउंट की तेजी से बढ़ती पॉपुलैरिटी के पीछे एल्गोरिद्म, टाइमिंग और लोगों को कनेक्ट करने वाले कंटेंट होता है. इस अकाउंट से पोस्ट होने वाला कंटेंट से लोगों काफी कनेक्ट कर रहे हैं. 
यह भी पढ़ें: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फॉलोअर बन रहे बॉलीवुड स्टार, टॉप पर अनुराग कश्यप का नाम
इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल भी खड़े हो रहे
कॉकरोच पार्टी के बढ़ते फॉलोअर्स को देखते हुए कई लोगों ने इस ग्रोथ पर सवाल भी खड़े किए हैं. असली और प्रमोटेड फॉलोअर्स को लेकर कई लोगों के बीच में चर्चा भी हुई है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News