केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कनाडा के पीएम मार्क कार्नी से मुलाकात की. भारत और कनाडा के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को लेकर बातचीत हुई है. उन्होंने भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA)को जल्द अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद जताई. पीयूष गोयल के साथ एक बड़ा बिजनेस डेलीगेशन भी कनाडा पहुंचा है.
क्या बोले पीयूष गोयल?
वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री मोदी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उनकी हालिया भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि इस दौरे ने भारत-कनाडा साझेदारी को नई गति और नया विश्वास प्रदान किया है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी बातचीत भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित रही. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा हुई. साथ ही भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) को जल्द अंतिम रूप दिए जाने को लेकर उम्मीद जताई गई है, जिससे दोनों देशों के लिए विकास और तरक्की के नए मौके खुलेंगे.’
क्या बोले कनाडा पीएम?
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा, हम भारत के साथ एक मुक्त व्यापार समझौते (Free Trade Deal) पर बातचीत कर रहे हैं. यह कनाडा के श्रमिकों और व्यवसायों के लिए एक बड़ा बदलाव साबित होगा और एक विशाल नए बाज़ार के द्वार खोलेगा. हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. मैंने मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की और ऊर्जा, कृषि-खाद्य (Agri-food), प्रौद्योगिकी और शिक्षा के क्षेत्रों में हमारे दोनों देशों के लिए मौजूद अवसरों पर चर्चा की.’
ईरान से बातचीत के बीच अमेरिका का बड़ा एक्शन, IRGC की नावों और मिसाइल लॉन्च साइट्स पर किया अटैक
Source: IOCL
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.