सीहोर के 30 से अधिक कराटे खिलाड़ी नेपाल में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
ये खिलाड़ी मास्टर ऑफ ताओ कराटे एसोसिएशन, बजरंग कॉलोनी, इंदौर नाका, सीहोर से हैं। टीम 30 मई को नेपाल के लिए रवाना होगी।
खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर कोच लखन ठाकुर और विमला ठाकुर के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में त्र्यंबक ठाकुर, पायल बागवान, विनायक वर्मा, शिवन्या सिंह, वैभव वर्मा, कीर्ति वर्मा, आरुषी वर्मा, साक्षी चौहान, हर्षिता, राखी परमार, झिलमिल लोधी, दीपिका लोधी, प्रिंस भारती, मृदुल कावड़े, साधना परमार, सुहानी सिसोदिया, वेदांत मारण, अनाया कुक्लोद, आरुषि पाराशर, रेयांश चड्ढा, मोहम्मद उज़ेर खान, पायल कावड़े, देवेंद्र राठौर, अयूब खान, हेमंत परमार, खुशी मथरिया, नाजिया शाह, भावेश परमार, उज्जवल सोनी, रूप सिंह, शौर्य मालवीय, प्रिंसी परमार और जीशान खान शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को संस्था द्वारा ट्रैक सूट भी प्रदान किए गए हैं। इस दौरान संस्था के त्र्यंबक ठाकुर और सचिव विमला ठाकुर भी उपस्थित थे।
एसोसिएशन के कराटे कोच लखन ठाकुर के नेतृत्व में यह टीम नेपाल में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रही है। कोच ठाकुर पिछले 30 वर्षों से कराटे प्रशिक्षण दे रहे हैं।
आगामी 30 मई को सुबह प्रशिक्षण शिविर का समापन होगा, जिसके बाद टीम नेपाल के लिए प्रस्थान करेगी। टीम में लगभग दो दर्जन से अधिक कराटे खिलाड़ी शामिल हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.