Aaj ka tula rashifal in hindi 28 may 2026: आज आपकी कुंडली में ग्रहों का गोचर एक बेहद प्रभावशाली और मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। तुला राशि के लग्न भाव में ही चंद्रमा देव विराजमान हैं। आपके पंचम भाव में राहु देव की स्थिति बनी हुई है, जबकि छठे भाव में शनि देव गोचर कर रहे हैं। सप्तम भाव में मंगल देव अपनी ही राशि में स्वग्रही होकर बैठे हैं। अष्टम भाव में सूर्य और बुध की युति है, और आपके भाग्य भाव यानी नवम भाव में राशि स्वामी लग्नेश शुक्र देव, गुरु देव के साथ एक बहुत ही सुंदर संयोग बना रहे हैं। इसके अलावा, एकादश भाव यानी लाभ भाव में केतु देव विराजमान हैं। करियर और निवेश के मामले में दिन बहुत ही लाभकारी है। आपको बस अपनी वाणी और स्वभाव की उग्रता पर नियंत्रण रखना होगा। इसके साथ ही, अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ किसी भी तरह के वैचारिक मतभेद या अनबन से पूरी तरह दूर रहें, तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा।
तुला लव राशिफल, Libra horoscope Love
प्रेम और आपसी संबंधों के मामले में आज आपको थोड़ा संभलकर और बहुत ही धैर्य के साथ चलने की जरूरत है। आपके पंचमेश इस समय छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण रिश्तों में थोड़ा तनाव या ब्रेकअप जैसी सिचुएशन बन सकती है। हालांकि, इस ब्रेकअप को पूरी तरह से टाला जा सकता है, बशर्ते आप इस बात पर ध्यान दें कि विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे संभालना है और कैसे शांत रखना है। जो लोग सिंगल हैं और किसी नए रिलेशनशिप में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए यह बिल्कुल भी उपयुक्त समय नहीं है। इस समय अपनी भावनाओं पर काबू रखें, अन्यथा आप किसी टॉक्सिक रिलेशनशिप में फंस सकते हैं। शादीशुदा लोगों की बात करें तो आपका सप्तमेश मंगल स्वग्रही होकर सप्तम भाव में ही बैठा है, जो कि एक अच्छी स्थिति है। आप दोनों के बीच एक नई और मजबूत बॉन्डिंग बन सकती है, लेकिन पुरानी उग्र बातें या मुद्दे आपको बीच-बीच में उकसा सकते हैं, इसलिए यहां भी संयम से काम लें। हालांकि यहां किसी बड़े नुकसान की कोई संभावना नहीं है।
आर्थिक और निवेश (इन्वेस्टमेंट) के मामले में आज आपकी स्थिति बहुत ही मजबूत और शानदार कही जाएगी। आपके धनेश (धन भाव के मालिक) मंगल देव स्वग्रही होकर बैठे हैं, इसलिए निवेश के लिए यह बहुत ही उचित और सटीक समय है। आप बिल्कुल आगे बढ़कर निवेश कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि जल्दबाजी या उग्रता में आकर कोई निर्णय नहीं लेना है। थोड़ा सा मार्केट का विश्लेषण करके पैसा लगाएं, व्यवसायिक स्तर की बात करें तो आपके दशमेश यानी कर्म भाव के मालिक चंद्रमा खुद लग्न में बैठे हैं, जो बिजनेस के लिहाज से एक बहुत ही बेहतरीन स्थिति बना रहे हैं। व्यापार में उन्नति होगी, सरकारी तंत्र या सरकार के किसी भी व्यक्ति से कोई पंगेबाजी या अनबन नहीं करनी है।
स्वास्थ्य: सेहत के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। आपके लग्नेश शुक्र देव भाग्य भाव में गुरु के साथ बैठे हैं, जो आपकी सेहत की पूरी तरह रक्षा कर रहे हैं। लग्न का चंद्रमा आपको एक बहुत ही सकारात्मक और अच्छी मानसिक ऊर्जा प्रदान कर रहा है, जिससे आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे और किसी भी तरीके की कोई बड़ी परेशानी नहीं दिख रही है। हालांकि, सप्तम भाव के मजबूत मंगल की दृष्टि लग्न पर होने के कारण आपके स्वभाव में थोड़ी उग्रता या गुस्सा बढ़ सकता है। खुद को शांत रखें और बेवजह के तनाव से बचें।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play