India Women vs England Women Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत? जानें टीवी और ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स – News24 Hindi

—विज्ञापन—
India Women vs England Women 1st T20 Live Streaming: 12 जून से आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में उतरने जा रही है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 28 मई से शुरू होने वाली इस सीरीज में बेहतर टीम संयोजन और लय हासिल करने की कोशिश करेगी.
भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से शुरू करेगी. इससे पहले टीम इंग्लैंड की चुनौती पार करना चाहेगी और इस अहम सीरीज में दोनों टीमों के पास अपनी कमजोरियों को सुधारने का आखिरी बड़ा मौका होगा. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां देखें लाइव?
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें इंग्लैंड का दबदबा साफ देखने को मिलता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 24 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारतीय टीम को सिर्फ 11 मुकाबले जीत मिली है.
हालांकि, पिछली बार जब दोनों टीमें जुलाई 2025 में आमने-सामने आई थीं, तब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इतिहास रच दिया था. भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को उसी की धरती पर 3-2 से हराकर अपनी पहली द्विपक्षीय महिला टी20 सीरीज जीत दर्ज की थी.
भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला गुरुवार, 28 मई को चेम्सफोर्ड के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा.
भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 11:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 10:30 बजे होगा.
भारत महिला बनाम इंग्लैंड महिला पहला टी20 मैच का टीवी पर सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 SD/HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 हिंदी SD/HD और सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 SD पर किया जाएगा.
भारत महिला और इंग्लैंड महिला के बीच पहले टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव (SonyLIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. आप सोनीलिव का सब्सक्रिप्शन लेकर इस मैच का मजा उठा सकते हैं.
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
इंग्लैंड महिला टीम: एम अर्लॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट, पेज स्कोलफील्ड, लिन्से स्मिथ, डैनी वायट-हॉज, इज़ी वोंग.

Women in blue looking to make a statement in game No. 1️⃣ 💪🏻 👑🏏

Watch #ENGvIND women's T20I series, from May 28, LIVE on #SonyLIV & #SonySportsNetwork 📺 pic.twitter.com/EsdKExluy9
भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
इंग्लैंड महिला टीम: एम अर्लॉट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकली, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, एमी जोन्स, नैट साइवर-ब्रंट, पेज स्कोलफील्ड, लिन्से स्मिथ, डैनी वायट-हॉज, इज़ी वोंग.

न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News